Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   agriculture news solan

Solan News: भुगतान में देरी से गेहूं का बीज तैयार करने वाले किसानाें पीछे खिंचे हाथ

Wed, 25 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
पिछले साल 295 ने तैयार किया था गेहूं बीज, इस बार केवल 80 किसान आगे आए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नालागढ़ क्षेत्र में इस वर्ष गेहूं के बीज उत्पादन को लेकर किसानों का रुझान काफी घट गया है। पिछले वर्ष जहां 295 किसानों ने कृषि विभाग के लिए बीज गेहूं तैयार किया था, वहीं इस बार अब तक केवल 80 किसान ही बीज उत्पादन के लिए आगे आए हैं। किसानों का कहना है कि फसल का भुगतान समय पर नहीं मिलने के कारण उन्होंने बीज उत्पादन से दूरी बनाई है। बीज गेहूं सामान्य गेहूं की तुलना में 10 रुपये प्रति किलो अधिक कीमत पर बिकता है, इसके बावजूद किसान इसे तैयार करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
नालागढ़ क्षेत्र में करीब छह हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की खेती होती है। इस वर्ष बारिश की कमी और सूखे के चलते अभी तक कई किसान गेहूं की बिजाई नहीं कर पाए हैं। सिंचाई सुविधा वाले क्षेत्रों में बिजाई शुरू हो चुकी है। कृषि विभाग नालागढ़ कृषि फार्म के अलावा किसानों को बीज वितरित करता है और फसल तैयार होने पर किसानों से बीज गेहूं खरीदता है। पहले बीज उत्पादन के लिए किसानों में उत्साह रहता था, लेकिन इस बार नवंबर के अंतिम सप्ताह तक केवल 80 किसान ही आगे आए हैं।
विज्ञापन

खेड़ा के किसान अवतार सिंह, नंदपुर के सोडी राम और अमर चंद ठाकुर ने बताया कि भुगतान में देरी के कारण किसानों का भरोसा प्रभावित हुआ है। किसान खरीफ की फसल बेचकर अगली फसल के लिए बीज और खाद खरीदते हैं, लेकिन विभाग की ओर से भुगतान नवंबर में मिलने के कारण उन्हें मक्की और धान की फसल उधार में तैयार करनी पड़ी। इससे किसानों पर आर्थिक दबाव बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपनिदेशक अजब सिंह नेगी ने बताया कि सभी किसानों की फसल का भुगतान उनके खातों में कर दिया गया है। 15 किसानों के बैंक खाते गलत होने के कारण भुगतान में देरी हुई थी। उनके बिल दोबारा बनाकर भेजे गए और अब सभी किसानों को राशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed