{"_id":"6b080188819c804ce7052f0c","slug":"mandi-highway-damage-compensation-sharda-devi-protest-ended-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: हाईवे निर्माण से प्रभावित शारदा देवी को मिलेगा मुआवजा, विधायक चंद्रशेखर ने समाप्त किया सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: हाईवे निर्माण से प्रभावित शारदा देवी को मिलेगा मुआवजा, विधायक चंद्रशेखर ने समाप्त किया सांकेतिक धरना
Thu, 26 Nov 2026 03:25 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Nov 2026 03:25 PM IST
सार
मंडी में हाईवे निर्माण से प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग पर विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने अपना सांकेतिक धरना समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
प्रशासन के आश्वासन के बाद विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने धरना समाप्त किया।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हाईवे निर्माण के कारण मकानों को पहुंच रहे नुकसान और प्रभावित परिवारों को मुआवजा नहीं मिलने का मामला अब प्रशासन के स्तर पर आगे बढ़ा है। धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने प्रशासन और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) के अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद अपना सांकेतिक धरना समाप्त कर दिया है। प्रशासन ने कुम्हारड़ा निवासी शारदा देवी के क्षतिग्रस्त मकान का आकलन करवाकर कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विधायक चंद्रशेखर ठाकुर के धरने पर बैठने के बाद जिला प्रशासन और मोर्थ के अधिकारी सक्रिय हुए। अधिकारियों ने हाईवे निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त हो रहे मकानों का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद उपायुक्त मंडी और मोर्थ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में प्रभावित परिवार को राहत देने के लिए आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
Trending Videos
कमेटी करेगी मकान को हुए नुकसान का आकलन
प्रशासन की ओर से दिए गए आश्वासन के अनुसार, मोर्थ से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए गठित कमेटी शारदा देवी के मकान को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन करेगी। कमेटी अपनी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारियों को सौंपेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर मुआवजे की राशि निर्धारित करने और प्रभावित परिवार को राहत देने की आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने कहा कि कुम्हारड़ा निवासी शारदा देवी के मकान को पहुंचे नुकसान का पूरा आकलन करवाया जाएगा। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मुआवजे की राशि तय कर प्रभावित परिवार को राहत दिलाई जाएगी। उन्होंने मामले में तत्परता दिखाने और अधिकारियों को मौके पर भेजकर कार्रवाई शुरू करवाने के लिए उपायुक्त मंडी की सराहना भी की।

8 से 10 दिसंबर के बीच होगी उच्चस्तरीय बैठक
विधायक ने बताया कि हाईवे की बदहाल स्थिति, निर्माण कार्यों से मकानों को हो रहे नुकसान और प्रभावित परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए 8 से 10 दिसंबर के बीच उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सदर विधायक अनिल शर्मा और सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। बैठक में हाईवे निर्माण से जुड़े विभिन्न मुद्दों के साथ प्रभावित परिवारों के मुआवजे के मामलों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसका उद्देश्य निर्माण कार्यों से प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान करना है।
अन्य प्रभावित परिवार भी जमा करवा सकेंगे आवेदन
विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने कहा कि हाईवे निर्माण के कारण जिन अन्य परिवारों के मकानों या संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है, वे भी अपनी शिकायतें और नुकसान से संबंधित आवेदन जमा करवा सकते हैं। प्रभावित परिवार अपने आवेदन पंचायत प्रतिनिधियों, संबंधित एसडीएम, उपायुक्त कार्यालय या सीधे उनके पास दे सकते हैं। इन सभी आवेदनों को आगामी उच्चस्तरीय बैठक में कमेटी के समक्ष रखा जाएगा, ताकि मामलों की समीक्षा कर प्रभावितों को राहत दिलाने की दिशा में कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि हाईवे निर्माण के कारण नुकसान झेल रहे परिवारों को न्याय और राहत दिलाना उनकी प्राथमिकता है।