{"_id":"6b096b6a2479f383770553ef","slug":"nitish-kumar-secures-first-place-in-the-reel-making-competition-on-the-constitution-kangra-news-c-399-dsl1012-558389-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: संविधान में रील मेकिंग प्रतियोगिता में नितीश कुमार प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: संविधान में रील मेकिंग प्रतियोगिता में नितीश कुमार प्रथम
विज्ञापन
धर्मशाला कॉलेज में मॉक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 11 देशों के प्रतिनिधियों ने रखे विचार, रक्षित चंदेल रहे दूसरे स्थान पर
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के लोक प्रशासन विभाग की ओर से संविधान दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। महाविद्यालय के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए मॉक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और भारतीय संविधान विषय पर रील मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति, वैश्विक व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा दिखाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अंशिका ने महाविद्यालय के इतिहास पर भाषण दिया, जबकि बीए तृतीय वर्ष के इंद्रेश ने संस्थान के 100 वर्षों के सफर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की।
प्राचार्य ने कहा कि लोक प्रशासन विभाग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें वैश्विक और संवैधानिक मुद्दों के प्रति जागरूक कर रहा है। विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि संविधान दिवस लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों को समझने का अवसर है।
विज्ञापन
मॉक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विद्यार्थियों ने भारत, ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, यूएई, सऊदी अरब और इंडोनेशिया सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाई। सम्मेलन का विषय ''एक अधिक न्यायसंगत विश्व का निर्माण : क्या ब्रिक्स नई वैश्विक व्यवस्था बना सकता है'' रहा। प्रतिभागियों ने तकनीक, ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, डिजिटल अर्थव्यवस्था, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, व्यापार और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर विचार रखे।
रील मेकिंग प्रतियोगिता में नितीश कुमार ने प्रथम, रक्षित चंदेल ने द्वितीय और रचित कपूर ने तृतीय स्थान हासिल किया। मॉक ब्रिक्स सम्मेलन में ब्राजील की कनिका और वियतनाम की पायल प्रथम, चीन की पायल और क्यूबा के रक्षित चंदेल द्वितीय तथा मलेशिया की लक्ष्मी अमदो तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिताओं में डॉ. दीपिका ठाकुर, प्रो. संजय ठाकुर और प्रो. बालक राम ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर महाविद्यालय के कई प्राध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।