{"_id":"6b06bdaa783bd7c8f1007950","slug":"hrtc-bus-accident-har-hamirpur-30-passengers-safe-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: हमीरपुर में हार के पास नाली में लुढ़की HRTC की बस, 30 यात्री थे सवार; लावारिस पशुओं को बचाते समय हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: हमीरपुर में हार के पास नाली में लुढ़की HRTC की बस, 30 यात्री थे सवार; लावारिस पशुओं को बचाते समय हादसा
Wed, 25 Nov 2026 04:21 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, भोटा (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भोटा (हमीरपुर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 25 Nov 2026 04:21 PM IST
सार
हमीरपुर से चंडीगढ़ जा रही एचआरटीसी की एसी बस बुधवार सुबह हार के पास सड़क से उतरकर नाली में लुढ़क गई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे, जो चालक की सूझबूझ से सुरक्षित बच गए। लावारिस पशुओं और सामने से आ रही निजी वोल्वो बस को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
नाली में लुढ़की एचआरटीसी बस
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हमीरपुर से चंडीगढ़ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के ऊना डिपो की एसी बस बुधवार सुबह हार के समीप सड़क से बाहर निकलकर नाली में लुढ़क गई। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ऊना डिपो की यह बस निर्धारित समय सुबह 5:20 बजे हमीरपुर बस अड्डे से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। सुबह करीब छह बजे जब बस हार के नजदीक पहुंची तो सामने से एक निजी वोल्वो बस आ रही थी। इसी दौरान सड़क पर लावारिस पशु भी मौजूद थे। निजी बस से संभावित टक्कर और पशुओं को बचाने के प्रयास में एचआरटीसी चालक को बस सड़क के किनारे उतारनी पड़ी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर नाली में लुढ़क गई।
विज्ञापन
सभी यात्री सुरक्षित, दूसरी बस से भेजे गए गंतव्य तक
अचानक हुए घटनाक्रम से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया। हालांकि, चालक की सूझबूझ और गनीमत से बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में निगम की बस को हल्का नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। बस के सड़क से बाहर निकलने के कारण कुछ समय तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और हल्का जाम लग गया। बाद में बस को सड़क से हटाने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की: एचआरटीसी
एचआरटीसी मंडल हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया था। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई।
