Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Quarsi drain being buried under road debris

Chamba News: सड़क के मलबे से दब रहा क्वारसी नाला

Wed, 25 Nov 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 25 Nov 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Quarsi drain being buried under road debris
लामू-हिलिंग मार्ग के चौड़ीकरण केबाद क्वारसी नाले में गिराया गया मक। से क्षतिग्रस्त पेड़। संवा
लांमू-हिलिंग सड़क की कटिंग से निकल रहा मलबा नाले में फेंकने का आरोप, वन संपदा को भी पहुंच रहा नुकसान
विज्ञापन

दो, पांच और आठ किमी पर तय हैं डंपिंग साइट, वन विभाग पहले भी ठेकेदार का कर चुका है 50 हजार का चालान
दलीपा राम
होली (चंबा)। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने का काम कहीं कुदरती जलधाराओं और वन संपदा के लिए मुसीबत न बन जाए। लांमू-हिलिंग सड़क के चौड़ीकरण के दौरान क्वारसी नाले में डाला जा रहा मलबा इसी आशंका को गहरा रहा है।
करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क की कटिंग के दौरान निकले पत्थरों और मलबे के नाले में पहुंचने से उसकी प्राकृतिक संरचना प्रभावित हो रही है। आसपास की ढलानों पर उगे पेड़-पौधे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में सड़क निर्माण के साथ मलबे के सुरक्षित निस्तारण को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने जुलाई 2026 में करीब सात किलोमीटर लंबी लांमू-हिलिंग सड़क के विस्तारीकरण और चौड़ीकरण का टेंडर आवंटित किया है। करीब नौ किलोमीटर चौड़ीकरण कार्य के तहत अब तक डेढ़ किलोमीटर के करीब कटिंग की जा चुकी है। सड़क के चौड़ा होने और ब्लैक स्पॉट सुधरने से लांमू और क्वारसी पंचायतों के हिलिंग, लांमू, क्वारसी और भरवाली गांवों की करीब 1500 आबादी को लाभ मिलेगा। ग्रामीण भी इस काम को जरूरी मानते हैं, लेकिन उनका कहना है कि सड़क निर्माण की कीमत प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाकर नहीं चुकाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों सुरेश कुमार, राजिंद्र कुमार, लता देवी, ओंकार चंद, रणजीत सिंह, प्रेम लाल, पंकज ठाकुर और प्रताप चंद ने आरोप लगाया कि कटिंग से निकलने वाला मलबा सीधे क्वारसी नाले में डाला जा रहा है। इससे नाले का स्वरूप प्रभावित होने के साथ आसपास की वन संपदा को भी नुकसान पहुंच रहा है।
--
ठेकेदार ने आरोप नकारे
कार्य करवा रहे ठेकेदार दिलदार अली बट्ट ने बताया कि ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर और मलबा नाले में गिर रहा है। उनका प्रयास रहता है कि अधिक से अधिक मलबे को निर्धारित डंपिंग साइट पर पहुंचाया जाए। उन्होंने नाले में मलबा डालने के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि निर्माण कार्य के दौरान मलबे का निस्तारण डंपिंग साइट पर ही किया जा रहा है।
--
विभाग ने तय किए हैं डंपिंग स्थल
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता नागेंद्र ठाकुर ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण से निकलने वाले मलबे के निस्तारण के लिए दो, पांच और आठ किलोमीटर पर डंपिंग साइट निर्धारित की गई हैं। यदि ठेकेदार की ओर से नाले में मलबा फेंकने की बात सामने आती है तो मौके का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

--
पहले भी हो चुका है चालान
वन विभाग के आरओ जगदीश चंद ने बताया कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने के मामले में संबंधित ठेकेदार का पहले भी 50 हजार रुपये का चालान किया जा चुका है। वन रक्षक की ओर से दोबारा नाले में मलबा न डालने की चेतावनी भी दी गई है। बावजूद इसके नियमों का उल्लंघन पाया गया तो निर्माण कार्य बंद करवाने की कार्रवाई की जा सकती है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed