Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shraddha Kapoor showers love on Bhojpuri actress Akshara Singh ahead Eetha Movie Release

ईठा: अक्षरा सिंह ने 'मिर्चा मसाला' गाने पर लगाए ठुमके, भोजपुरी अभिनेत्री का अंदाज देख श्रद्धा कपूर ने की तारीफ

Fri, 27 Nov 2026 04:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 27 Nov 2026 04:34 PM IST
सार

  • अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों फिल्म 'ईठा' को लेकर सुर्खियों में हैं।
  • इस आगामी फिल्म में श्रद्धा के साथ भोजपुरी अभिनत्री अक्षरा भी नजर आएंगी।
  • हाल ही में अक्षरा ने फिल्म के 'मिर्च मसाला' गाने पर डांस किया। इस पर श्रद्धा ने उनकी तारीफ की है।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor showers love on Bhojpuri actress Akshara Singh ahead Eetha Movie Release
अक्षरा सिंह-श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'ईठा' की रिलीज को कुछ दिन बाकी बचे हैं। श्रद्धा कपूर इसमें लीड भूमिका में हैं। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इसे लेकर अक्षरा अपनी खुशी जाहिर कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने श्रद्धा के 'मिर्च मसाला' गाने पर डांस करते हुए रील बनाई। अक्षरा का अंदाज देख श्रद्धा तारीफ किए बिना नहीं रह पाईं।

विज्ञापन
Trending Videos

Shraddha Kapoor showers love on Bhojpuri actress Akshara Singh ahead Eetha Movie Release
अक्षरा सिंह-श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षरा ने लगाए 'मिर्च मसाला' पर ठुमके
फिल्म 'ईठा' के 'मिर्च मसाला' गाने पर श्रद्धा कपूर ने कमाल का डांस किया है। फिल्म की रिलीज से पहले अक्षरा सिंह ने इस पर रील बनाई है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह रील शेयर करते हुए अक्षरा ने अपने फैंस से भी अपील की है कि वे भी इस गाने पर रील बनाकर शेयर करें और उन्हें टैग करें। 
अक्षरा ने लिखा है, 'हमारे गाने पर मेरी पहली रील। अब आपकी बारी! हम सबकी फेवरेट श्रद्धा को तो खूब सारा प्यार देना औऱ एक रील मेरे लिए भी बना देना। मुझे टैग करना। इंतजार करूंगी'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)


विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षरा की अदाओं पर श्रद्धा फिदा
अक्षरा सिंह के अंदाज ने श्रद्धा कपूर का दिल जीत लिया। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अक्षरा का डांस वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'अक्ष की अदाएं, उफ्फ...'। अक्षरा सिंह ने भी श्रद्धा की तारीफों वाला पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'ये तो मेरी श्र (श्रद्धा) के प्यार का असर है'। बता दें कि फिल्म 'ईठा' 04 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

विठाबाई के जीवन पर आधारित फिल्म    
बता दें कि 'ईठा' की कहानी महाराष्ट्र की दिग्गज तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है। विठाबाई ने अपनी कला और शानदार प्रस्तुतियों के दम पर लोक रंगमंच की दुनिया में अलग पहचान बनाई थी। उनकी जिंदगी सिर्फ मंच पर मिलने वाली तालियों तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसके पीछे संघर्ष, मुश्किलें और कला के प्रति उनका समर्पण भी था। फिल्म के जरिए उनकी इसी असाधारण यात्रा को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश की गई है। बिठाबाई के रोल में श्रद्धा कपूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed