Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dharmendra Death Anniversary: Esha Deol added her late father name as her middle name to honour his legacy

धर्मेंद्र-हेमा मालिनी: 'इनके घर में जन्म होना मेरा सौभाग्य है...', माता-पिता को लेकर एशा देओल बोलीं

Tue, 24 Nov 2026 03:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 24 Nov 2026 03:51 PM IST
सार

  • Esha Deol: अभिनेत्री एशा देओल ने धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के घर जन्म होने को अपना सौभाग्य कहा है।
  • पिता धर्मेंद्र देओल की पहली पुण्यतिथि पर एशा भावुक होती नजर आईं।
  • उन्होंने अपने नाम में पिता का नाम शामिल किया है, इसे लेकर भी बात की।

विज्ञापन
Dharmendra Death Anniversary: Esha Deol added her late father name as her middle name to honour his legacy
हेमा मालिनी-धर्मेंद्र-एशा देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@imeshadeol

विस्तार

अभिनेता धर्मेंद्र की आज 24 नवंबर को पुण्यतिथि है। बीते वर्ष आज के दिन ही ही-मैन ने इस दुनिया को अलविदा कहा। एशा देओल ने अपने पिता का नाम अपने नाम के साथ जोड़ा है। हालिया रिलीज फिल्म 'प्रताप' में उनका नाम 'एशा धर्मेंद्र देओल' आया है। इसे लेकर हाल ही में एशा ने बात की। साथ ही बताया कि वे धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी होने पर कैसा महसूस करती हैं?

विज्ञापन
Trending Videos

Dharmendra Death Anniversary: Esha Deol added her late father name as her middle name to honour his legacy
एशा देओल, धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम @imeshadeol

पिता का नाम जोड़ने पर क्या बोलीं एशा?
अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र की विरासत को सम्मान देने के लिए एशा देओल ने एक्टर का नाम अपने नाम के बीच में जोड़ा है। एशा देओल अपने पिता को याद कर भावुक हुईं। समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'आप सभी यह नाम पहली बार देख रहे हैं, लेकिन यह नाम मेरे साथ जन्म के साथ है। मुझे लगा कि यह उनकी विरासत है। आज मैं जो कुछ भी हूं, अपने माता-पिता की बदौलत हूं। अपने नाम में उनका नाम शामिल करना उन्हें हमेशा अपने करीब रखने का मेरा एक तरीका है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dharmendra Death Anniversary: Esha Deol added her late father name as her middle name to honour his legacy
हेमा मालिनी-धर्मेंद्र-एशा देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@imeshadeol

बोलीं- इनके घर जन्म मेरा सौभाग्य
एशा देओल से जब पूछा गया कि क्या इंडस्ट्री के इतने प्रतिष्ठित परिवार से होने के चलते हुए कभी दबाव महसूस हुआ? उन्होंने कहा कि वे इसे अपना सौभाग्य मानती हैं कि वे धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी हैं। एशा ने कहा, 'आप जानते हैं, एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। तो मेरे साथ दोनों हैं। मैं कहूंगी कि इस खूबसूरत कपल के यहां पैदा होना और उनकी बेटी होना अपने आप में एक ऐसी चीज है, जिस पर मुझे बहुत गर्व है और मैं उनकी बेटी होने पर खुद को खुशकिस्मत मानती हूं। तो मैं इसे इसी तरह देखती हूं'।

विज्ञापन

Dharmendra Death Anniversary: Esha Deol added her late father name as her middle name to honour his legacy
धर्मेंद्र-एशा देओल-भरत तख्तानी - फोटो : इंस्टाग्राम

एशा देओल को कॉमेडी फिल्में पसंद
एशा देओल ने आगे कहा कि वे एक्टिंग के लिए अलग-अलग किस्म के रोल चुती हैं। मगर, निजी रूप से उन्हें खुद कॉमेडी फिल्में बेहद पसंद हैं। इनमें उनके दिवंगत पिता की फिल्में भी शामिल हैं। बता दें कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का फिल्मी करियर करीब छह दशक का रहा। उन्होंने ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘फूल और पत्थर’, ‘चुपके चुपके’, ‘सत्यकाम’ और ‘ड्रीम गर्ल’ सहित 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed