Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rahul gandhi shared Riteish Deshmukh and Genelia D'Souza romantic photo

राहुल गांधी ने शेयर की रितेश-जेनेलिया की तस्वीर: मां सोनिया-पिता राजीव का क्या है कनेक्शन, सांसद ने क्या कहा?

Wed, 25 Nov 2026 01:07 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 25 Nov 2026 01:07 PM IST
सार

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हाल ही में की गई पोस्ट सुर्खियां बटोर रही हैं। 
  • हाल ही में उन्होंने रितेश देशमुख और जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर शेयर की।
  • इस तस्वीर में कपल काफी करीब दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
rahul gandhi shared Riteish Deshmukh and Genelia D'Souza romantic photo
राहुल गांधी, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी हालिया सोशल मीडिया स्टोरी को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी स्टोरी में अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा की एक प्यार भरी तस्वीर साझा की। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी और दिवंगत पिता राजीव गांधी की फोटो से मिलती-जुलती याद समर्थकों के साथ शेयर की थी।

विज्ञापन

क्या खास है राहुल की स्टोरी में?
राहुल गांधी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बॉलीवुड कपल की फोटो शेयर की है। इस फोटो में रितेश देशमुख की गोद में उनकी पत्नी जेनेलिया बैठी हुई हैं। इसके साथ ही वह हंसते हुए रितेश को कुछ खिला रही हैं। कपल की यह रोमांटिक मूमेंट्स राहुल को काफी प्यारे लगे। उन्होंने इस तस्वीर को अपनी स्टोरी पर शेयर किया। हालांकि उन्होंने फोटो के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा। 

विज्ञापन
Trending Videos

rahul gandhi shared Riteish Deshmukh and Genelia D'Souza romantic photo
राजीव गांधी, सोनिया गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

पहले की थी माता पिता के रिश्ते पर बात 
बीते 16 नवंबर को राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग' के विमोचन के अवसर पर पैरेंट्स के रिश्तों पर बात की थी।अपने बचपन को याद करते हुए राहुल ने बताया कि कैसे उनके माता-पिता खुलेआम स्नेह प्रकट करते थे और उन्होंने यह भी बताया कि परिवार के साथ भोजन करते समय उनकी मां उनके पिता की गोद में बैठती थीं। इसे उनकी स्टोरी से जोड़ कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

rahul gandhi shared Riteish Deshmukh and Genelia D'Souza romantic photo
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

 पोस्ट पर हुई थी आलोचना 
इस पोस्ट के साथ उन्होंने एलिफेंटा की गुफाओं में बनी भगवान शिव और माता पार्वती की संयुक्त प्रतिमा की तस्वीर भी साझा की। इसे अर्धनारीश्वर स्वरूप के रूप में जाना जाता है। राहुल गांधी के माता-पिता पर कहे इस बयान के बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed