राहुल गांधी ने शेयर की रितेश-जेनेलिया की तस्वीर: मां सोनिया-पिता राजीव का क्या है कनेक्शन, सांसद ने क्या कहा?
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हाल ही में की गई पोस्ट सुर्खियां बटोर रही हैं।
- हाल ही में उन्होंने रितेश देशमुख और जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर शेयर की।
- इस तस्वीर में कपल काफी करीब दिखाई दे रहा है।
विस्तार
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपनी हालिया सोशल मीडिया स्टोरी को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी स्टोरी में अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा की एक प्यार भरी तस्वीर साझा की। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी और दिवंगत पिता राजीव गांधी की फोटो से मिलती-जुलती याद समर्थकों के साथ शेयर की थी।
क्या खास है राहुल की स्टोरी में?
राहुल गांधी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बॉलीवुड कपल की फोटो शेयर की है। इस फोटो में रितेश देशमुख की गोद में उनकी पत्नी जेनेलिया बैठी हुई हैं। इसके साथ ही वह हंसते हुए रितेश को कुछ खिला रही हैं। कपल की यह रोमांटिक मूमेंट्स राहुल को काफी प्यारे लगे। उन्होंने इस तस्वीर को अपनी स्टोरी पर शेयर किया। हालांकि उन्होंने फोटो के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा।
पहले की थी माता पिता के रिश्ते पर बात
बीते 16 नवंबर को राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग' के विमोचन के अवसर पर पैरेंट्स के रिश्तों पर बात की थी।अपने बचपन को याद करते हुए राहुल ने बताया कि कैसे उनके माता-पिता खुलेआम स्नेह प्रकट करते थे और उन्होंने यह भी बताया कि परिवार के साथ भोजन करते समय उनकी मां उनके पिता की गोद में बैठती थीं। इसे उनकी स्टोरी से जोड़ कर देखा जा रहा है।
पोस्ट पर हुई थी आलोचना
इस पोस्ट के साथ उन्होंने एलिफेंटा की गुफाओं में बनी भगवान शिव और माता पार्वती की संयुक्त प्रतिमा की तस्वीर भी साझा की। इसे अर्धनारीश्वर स्वरूप के रूप में जाना जाता है। राहुल गांधी के माता-पिता पर कहे इस बयान के बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
