Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20: love gill jokes with Gullu In reality show says wake up my friend from sleep

बिग बॉस 20: लव गिल ने मजाक के नाम पर गुल्लू के साथ कर दी ऐसी हरकत, भड़के नेटिजंस ने लगाई जमकर क्लास

Fri, 27 Nov 2026 05:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 27 Nov 2026 05:26 PM IST
सार

  • Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में काफी दिनों से लव गिल की दोस्ती गुल्लू और कनिका के साथ देखी जा रही है।
  • इस बीच लव ने गुल्लू के साथ मजाकिया अंदाज में कुछ ऐसा कर दिया, जो यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया।
  • गुल्लू के साथ लव गिल की बढ़ती दोस्ती पर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 20: love gill jokes with Gullu In reality show says wake up my friend from sleep
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में शुरुआत से लव गिल की दोस्ती स्काउट के साथ देखी जा रही है। दोस्ती के नाम पर दोनों ने कुछ ऐसी 'हरकतें' भी कीं, जिनकी खूब आलोचना हुई। अब पिछले कुछ दिनों से लव गिल की नजदीकियां गुल्लू और कनिका के साथ देखी जा रही हैं। तीनों एक साथ बैठकर बातें करते हैं। हाल ही में लव गिल को गुल्लू के साथ मजाक करते देखा गया। मगर, यूजर्स को उनका तरीका पसंद नहीं आया।

विज्ञापन
Trending Videos

लव गिल ने गुल्लू के साथ किया मजाक?
एक नया प्रोमो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि गुल्लू सोफे पर आराम से लेटे हैं। लव गिल आती हैं। पाउडर का डिब्बा उठाती हैं और उनके बालों पर छिड़क देती हैं। गुल्लू को जैसे ही पता चलता है तो लव गिल कहती हैं, 'सो मत। बिग बॉस को बताऊं क्या कि ये सो रहा है'। इसके बाद लव गिल हंसने लगती हैं। इसके बाद गुल्लू करवट बदलते हुए कहते हैं, 'पांच मिनट का रेस्ट है बस'।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 20: love gill jokes with Gullu In reality show says wake up my friend from sleep
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम

लव गिल पर यूजर्स ने जताई नाराजगी?
गुल्लू के साथ मजाक करके लव गिल बेशक खूब हंस रही हैं। मगर, नेटिजंस को यह मजाक बिल्कुल पसंद नहीं आया। अधिकांश यूजर्स तो उनके एविक्शन की डिमांड कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'लव गिल कुछ भी करें, वो अच्छी लगती ही नहीं हैं'। एक यूजर ने लिखा है, 'लव बहुत इरिटेटिंग हैं'। वहीं, यूजर्स गुल्लू की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'गुल्लू ने यह साबित कर दिया कि किसी महिला को नीचा दिखाए बिना भी अपने लिए स्टैंड लिया जा सकता है'।

विज्ञापन

कनिका के बिना गुल्लू का जिम में नहीं लग रहा मन
एक अन्य प्रोमो भी सामने आया है। इसमें गुल्लू और कनिका एक-दूसरे से मजाक करते नजर आ रहे हैं। गुल्लू जिम में आने के लिए कनिका को प्रेरित करते हैं। पूछते हैं, 'कब से वापसी है आपकी? जिम आ जाओ। मन नहीं लग रहा'। कनिका कहती हैं, 'कल से आएंगे'। गुल्लू कहते हैं, 'चलिए आपको जिम दुल्हन की तरह सजा मिलेगा'। इसके बाद गुल्लू नंबर मांगते हैं कनिका से। मगर, कनिका कहती हैं, 'सर, जो बातचीत होगी सामने होगी। मम्मी ने मना किया है पीछे बात करने को'।

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed