चुनाव की अहम खबरें: ब्रजेश पाठक बोले- सपा-कांग्रेस गठबंधन बेमेल शादी जैसा, दोनों दलों को सत्ता की चिंता
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा, कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी ने अपनी रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं। गठबंधन, सीट बंटवारे, चुनावी तैयारियों और नेताओं के बयानों के बीच राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं।
विस्तार
उनको शायद मेरी परवाज बहुत खलती है'
समाजवादी पार्टी की ओर से यूपी चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की सूची जारी करने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सपा एक तरफ कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत कर रही है और दूसरी तरफ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर रही है। इससे लगता है कि सपा इस बातचीत को गंभीरता से नहीं ले रही है। इस दौरान उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, 'उनको अच्छी नहीं लगती बुलंदी मेरी, शायद उनकी परवाज बहुत खलती है', बस यही एक जवाब है... कांग्रेस चाहती थी क्यों कह रहे हैं आप, कांग्रेस जब भी जरूरत होगी उम्मीदवार उतारेगी; इसमें बड़ी बात क्या है? अगर आप गठबंधन के बीच में ऐसा करते हैं, तो यह गठबंधन नहीं है। इसका मतलब है कि आपकी तरफ से कोई गंभीरता नहीं है'।
Lucknow, Uttar Pradesh: On the Samajwadi Party releasing its first list of candidates for the Uttar Pradesh Assembly polls amid seat-sharing talks, Congress MP Imran Masood says, "'Unko acchi nahi lagti bulandi meri, unko shayad meri parwaaz bahut khalti hai'- that is the only answer... Congress will field candidates whenever it needs to; what's the big deal? If you act like this in the middle of an alliance, then it is not an alliance. It means there is no seriousness on your part."
— IANS (@ians_india) November 25, 2026
उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस को अपनी पार्टी के भीतर चर्चा करनी होगी कि सपा के साथ बातचीत जारी रखनी चाहिए या नहीं। मसूद ने सवाल उठाया कि सपा आखिर भाजपा से लड़ना चाहती है या कांग्रेस से? फैसला सपा को करना होगा।
VIDEO | Lucknow: As Samajwadi Party releases list of five candidates for UP Polls, Congress MP Imran Masood (@Imranmasood_Inc) says, “Whatever is happening here, it seems that there is a lack of seriousness in this matter. There is a lack of seriousness because while you (Samajwadi Party) are holding talks on one side, you are making declarations on the other, which indicates that this is not being taken seriously. Discussions were being held in a serious manner, and people were sitting together and talking seriously, but suddenly this has happened. So, now we will discuss within our party what we should do, whether we should sit for talks or not, because the decision on what to do in this situation will be taken by the party. When you have made this declaration against me, I don't understand whether you want to fight me, the Congress, or the BJP? It has to be decided, doesn't it, whether you want to fight the BJP or fight us? So, what can I say about this?” (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 25, 2026
बताया जा रहा है कि सपा ने शुरुआत में कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया था, लेकिन कांग्रेस इससे संतुष्ट नहीं है। पार्टी का मानना है कि प्रदेश में अपनी राजनीतिक मौजूदगी मजबूत करने के लिए उसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का अवसर मिलना चाहिए। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव गठबंधन के जरिए चुनावी मुकाबले में उतरने के पक्ष में हैं। फिलहाल दोनों दलों के बीच बातचीत जारी है। सीटों की संख्या और उम्मीदवारों के चयन पर अंतिम सहमति बनने के बाद ही गठबंधन की तस्वीर साफ होगी।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच प्रस्तावित गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने दोनों दलों के गठबंधन को बेमेल शादी बताते हुए कहा कि इन पार्टियों का मकसद जनता की सेवा करना नहीं, बल्कि सत्ता हासिल करना है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा और कांग्रेस दोनों को संविधान दिवस के मौके पर देश से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि कांग्रेस ने 1975 में देश में आपातकाल लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों का लोकतंत्र और संविधान से कोई लेना-देना नहीं है।
उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। दोनों पार्टियां केवल सत्ता में आने की कोशिश कर रही हैं। सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत पर प्रतिक्रिया देते हुए पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले भी कई बार गठबंधन कर चुकी है, लेकिन इस बार भी उसे उत्तर प्रदेश में सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2027 के विधानसभा चुनाव में तीसरी बार भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।
कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत सौहार्दपूर्ण- राजीव राय
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत जारी है। इस बीच सपा सांसद राजीव राय ने कहा है कि दोनों दलों के बीच बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में आगे बढ़ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन में सीटों की संख्या से ज्यादा चुनाव जीतना महत्वपूर्ण है। राजीव राय ने कहा कि सीटों की संख्या दो अंकों में होगी या तीन अंकों में, इस पर अटकलें लगाने का कोई मतलब नहीं है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीट बंटवारे को लेकर स्पष्ट फॉर्मूला दिया है, जिस पर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी सहमत है।
उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में जिस पार्टी की स्थिति मजबूत होगी और उसके उम्मीदवार के जीतने की संभावना अधिक होगी, उसी पार्टी को वहां से चुनाव लड़ना चाहिए। इससे दोनों दलों का सम्मान बना रहेगा और गठबंधन को मजबूती मिलेगी। सपा सांसद ने कहा कि चुनाव जीतना ही मुख्य उद्देश्य है। इसके जरिए उत्तर प्रदेश के सम्मान, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की जा सकेगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर 2027 में चुनाव होने हैं। सपा और कांग्रेस पिछले लोकसभा चुनाव में गठबंधन के तहत मैदान में उतरी थीं। अब दोनों दल आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर सहमति बनाने में जुटे हैं।
