Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CGBSE Exam Date 2027: Chhattisgarh Board Class 10 and 12 Time Table Released

छत्तीसगढ़ बोर्ड: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, कब शुरू होंगी हाईस्कूल-इंटर की परीक्षाएं? देखें पूरा कार्यक्रम

Wed, 18 Nov 2026 06:24 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 18 Nov 2026 06:24 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से और 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च 2027 से शुरू होंगी।
 

विज्ञापन
CGBSE Exam Date 2027: Chhattisgarh Board Class 10 and 12 Time Table Released
CGBSE Exam Date 2027 - फोटो : AI Generated

विस्तार

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड के अनुसार, कक्षा 10वीं की थ्योरी परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के लिए विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों को सुबह 8 बजे तक अपनी सीट पर बैठना होगा। सुबह 9:05 बजे उत्तर पुस्तिकाएं और 9:10 बजे प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे। उत्तर लिखने का समय सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

CG Board Class 10 Exam Date 2027: 10वीं का विषयवार टाइम टेबल

विषय परीक्षा की तारीख
तृतीय भाषा (संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी सहित अन्य भाषाएं) 13 मार्च
द्वितीय भाषा – अंग्रेजी 16 मार्च
सामाजिक विज्ञान 18 मार्च
विज्ञान 20 मार्च
प्रथम भाषा – हिंदी 25 मार्च
गणित 30 मार्च
व्यावसायिक शिक्षा के विभिन्न विषय 1 अप्रैल
दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए संगीत और श्रवण बाधित विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग-पेंटिंग 5 अप्रैल
 

CG Board Class 12 Exam Date 2027: 12वीं का विषयवार टाइम टेबल

विषय परीक्षा की तारीख
हिंदी 12 मार्च
राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान, लेखाशास्त्र सहित अन्य विषय 15 मार्च
संस्कृत 17 मार्च
जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास सहित अन्य विषय 19 मार्च
समाजशास्त्र 24 मार्च
गणित, कंप्यूटर एप्लीकेशन, भारतीय संगीत, गृह विज्ञान सहित अन्य विषय 29 मार्च
अंग्रेजी 31 मार्च
इतिहास, बिजनेस स्टडीज, ड्राइंग-पेंटिंग सहित अन्य विषय 3 अप्रैल
भूगोल और भौतिक विज्ञान 5 अप्रैल
रिटेल मार्केटिंग, आईटी, ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर सहित व्यावसायिक विषय 6 अप्रैल
मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल सहित अन्य भाषाएं 7 अप्रैल
मनोविज्ञान 8 अप्रैल
 
CGBSE Date Sheet 2027 - PDF Download

CG Board Time Table 2027 कैसे डाउनलोड करें?

विद्यार्थी छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर 10वीं और 12वीं की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर परीक्षा टाइम टेबल से संबंधित लिंक खोलें और अपनी कक्षा के अनुसार पीडीएफ डाउनलोड कर लें। विषय और परीक्षा की तारीख की पुष्टि के लिए पूरी डेटशीट ध्यान से पढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed