{"_id":"6b067ff9e96f34ea2b0e86c6","slug":"thief-posing-as-a-delivery-boy-steals-batteries-from-five-cars-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रिहायशी इलाके में कारों को निशाना बनाया, डिलिवरी बॉय बनकर आया शातिर चोर, गाड़ियों की बैटरियां चुराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: रिहायशी इलाके में कारों को निशाना बनाया, डिलिवरी बॉय बनकर आया शातिर चोर, गाड़ियों की बैटरियां चुराईं
Wed, 25 Nov 2026 11:58 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
मुखर्जी नगर में चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी ने डिलिवरी बॉय की पहचान की आड़ में रिहायशी इलाके में खड़ी कारों को निशाना बनाया। आरोपी एक घंटे के भीतर पांच कारों की बैटरियां चोरी कर भाग गया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गौरव मुखर्जी नगर इलाके में रहते हैं। मुखर्जी नगर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह उन्होंने अपनी कार की बैटरी गायब पाई। उन्होंने इसकी सूचना आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को दी। छानबीन करने पर पता चला कि पांच कारों की बैटरियां चोरी की गईं।
विज्ञापन
गौरव ने वारदात की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आसपास की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला, जिसमें पता चला कि बदमाश ने डिलिवरी बॉय की पहचान का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम दिया है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
