{"_id":"6b09752d34b08e65130a449d","slug":"work-boycott-by-lakhwar-dam-workers-continues-vikas-nagar-news-c-39-1-rks1005-138916-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 14वें दिन भी जारी रहा लखवाड़ बांध के श्रमिकों का कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 14वें दिन भी जारी रहा लखवाड़ बांध के श्रमिकों का कार्य बहिष्कार
Fri, 27 Nov 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 27 Nov 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
- पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा धरना स्थल पर पहुंचे, श्रमिकों को दिया समस्याओं के समाधान का भरोसा
- संगठन को मान्यता, भत्ते और सुरक्षा उपायों की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी। लखवाड़ बांध परियोजना के श्रमिकों का विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन शुक्रवार को 14वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन कर रहे श्रमिकों के बीच शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा पहुंचे। उन्होंने श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मांगों के संबंध में जानकारी ली।
नारायण सिंह राणा ने श्रमिकों को आश्वासन दिया कि वह जिलाधिकारी, जल विद्युत निगम और कार्यदायी संस्था के सक्षम अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का निराकरण कराने का प्रयास करेंगे। सीटू से संबद्ध संविदा श्रमिक संघ के बैनर तले श्रमिक संगठन को मान्यता देने, विभिन्न भत्ते उपलब्ध कराने और कार्यस्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
संविदा श्रमिक संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि श्रमिकों की मांगों को लेकर फिलहाल किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारियों की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई। ऐसे में श्रमिकों ने कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है।