Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand police recruitment 2026 UKSSSC releases notification for 200 SI and other posts

उत्तराखंड: यूकेएसएसएससी ने दरोगा भर्ती का विज्ञापन किया जारी, एक दिसंबर से कर सकते हैं आवेदन

Thu, 26 Nov 2026 04:04 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 26 Nov 2026 04:04 PM IST
सार

प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पुलिस विभाग में भर्ती का अवसर आया है। चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग ने परीक्षा की संभावित तिथि भी तय कर दी है। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए एक महीने का समय मिलेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand police recruitment 2026 UKSSSC releases notification for 200 SI and other posts
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने पुलिस और आबकारी विभाग में उप निरीक्षक (दरोगा), प्लाटून कमांडर और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 200 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक कर सकेंगे।

विज्ञापन

आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, पुलिस विभाग के अंतर्गत उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के 93, उप निरीक्षक (अभिसूचना) के 19, पीएसी व आईआरबी में प्लाटून कमांडर (पुरुष) के 81 और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पांच पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा आबकारी विभाग में उप आबकारी निरीक्षक के दो पदों पर भी चयन होगा। आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये योग्यता जरूरी

पुलिस विभाग के उप निरीक्षक व प्लाटून कमांडर पदों के लिए मान्यता प्राप्त विवि से स्नातक की उपाधि अनिवार्य है। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के लिए विज्ञान वर्ग में स्नातक जरूरी है। उप आबकारी निरीक्षक पद के लिए 12वीं उत्तीर्ण पात्र होंगे। भूतपूर्व सैनिकों के लिए भी न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं रखी गई है। आयु की गणना एक जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। पुलिस विभाग के पदों के लिए आयु सीमा 21 से 35 वर्ष और उप आबकारी निरीक्षक के लिए 21 से 42 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) आयोजित की जाएगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण में 200 अंकों की ऑफलाइन वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई नेगेटिव मार्किंग होगी। आयोग ने लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 18 अप्रैल 2027 तय की गई है।

आवेदन शुल्क व त्रुटि सुधार

अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये, एससी, एसटी व ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 150 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थी चार से छह जनवरी 2027 के बीच संशोधन कर सकेंगे। पुलिस विभाग के चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण शुरू होने से कम से कम पांच वर्ष तक सेवा देने का अनुबंध (बॉन्ड) भी भरना होगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed