{"_id":"6b07b1bfbe5f38b7dc01cd7d","slug":"durg-job-fair-825-vacancies-12-companies-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग के युवाओं के लिए नौकरी का मौका: रोजगार मेले में 12 कंपनियां होंगी शामिल, 825 रिक्त पदों के लिए होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग के युवाओं के लिए नौकरी का मौका: रोजगार मेले में 12 कंपनियां होंगी शामिल, 825 रिक्त पदों के लिए होगा चयन
Thu, 26 Nov 2026 09:42 AM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग-भिलाई
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 26 Nov 2026 09:42 AM IST
सार
दुर्ग में आज जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। 12 निजी कंपनियां 825 पदों पर भर्ती करेंगी। 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग डिग्रीधारी युवा ऑनलाइन पंजीयन कर शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
दुर्ग के युवाओं के लिए नौकरी का मौका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग जिले में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र आज जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। मालवीय नगर स्थित रोजगार कार्यालय परिसर में होने वाले इस मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की कुल 12 कंपनियां विभिन्न श्रेणियों के 825 रिक्त पदों पर युवाओं का चयन करेंगी। इस रोजगार मेले में न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से लेकर उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं तक के लिए अवसर उपलब्ध रहेंगे।
शैक्षणिक योग्यता और पदों का विवरण
रोजगार विभाग के उप संचालक के अनुसार इस आयोजन में शामिल होने वाली 12 निजी कंपनियों की ओर से 825 पदों के लिए मांग प्राप्त हुई है। इन भर्तियों में तकनीकी और गैर तकनीकी दोनों प्रकार की कार्य श्रेणियों को शामिल किया गया है। मेले के दौरान विभिन्न कंपनियां अपनी आवश्यकता के अनुसार अभ्यर्थियों की योग्यता का आकलन करेंगी। भर्ती में शामिल होने के लिए शैक्षणिक पात्रता का दायरा विस्तृत रखा गया है। इसमें 10वीं, 12वीं पास, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। सभी पदों के लिए अलग-अलग मानदंड तय किए हैं, जिसकी जानकारी विभाग के माध्यम से जारी की गई है।
ऑनलाइन आवेदन और पंजीयन अनिवार्य
रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य रखा गया है। इसके लिए अभ्यर्थियों के पास रोजगार पंजीयन होना आवश्यक है। आवेदक छत्तीसगढ़ सरकार के रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in पर जाकर अथवा मोबाइल एप्लीकेशन 'छत्तीसगढ़ रोजगार' का उपयोग करके विज्ञापित पदों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात ही अभ्यर्थी प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकेंगे।
विज्ञापन
आवश्यक दस्तावेज और मार्गदर्शन
ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को मालवीय नगर स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र परिसर में उपस्थित होना होगा। मेले में शामिल होने के लिए आते समय सभी आवेदकों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।