{"_id":"6b09928399d64f0d3709f3ad","slug":"cgpsc-chairperson-to-be-appointed-soon-said-cm-vishnu-deo-sai-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जल्द होगी सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति': सीएम विष्णुदेव साय बोले- नये पदों पर शीघ्र निकलेगी वैकेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जल्द होगी सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति': सीएम विष्णुदेव साय बोले- नये पदों पर शीघ्र निकलेगी वैकेंसी
Fri, 27 Nov 2026 07:54 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Fri, 27 Nov 2026 07:54 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जल्द ही सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। हम शासकीय सेवाओं में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को गति देने पर फोकस है।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जल्द ही सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। हम शासकीय सेवाओं में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को गति देने पर फोकस है। जल्द ही नए पदों के लिए वेकेंसी निकलेगी। युवाओं के भविष्य और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
'मैं खुद किसान का बेटा हूं, खेती की समस्या और अन्नदाता की जरूरतों को समझता हूं'
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं खुद किसान का बेटा हूं और खेती-किसानी की परिस्थितियों को समझता हूं। इसलिए हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि जो किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचते हैं, उन्हें भी 21 क्विंटल की निर्धारित सीमा तक अंतर की राशि उनके खातों में डाली जायेगी। किसानों को उनकी मेहनत का प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त हो, इसी उद्देश्य से सरकार नीतिगत निर्णय ले रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की खुशहाली और आर्थिक समृद्धि के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश के अन्नदाता किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य देने के साथ ही धान खरीदी की व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनाया जा रहा है। राज्य सरकार ने इस वर्ष किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसके तहत प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी निर्धारित सीमा तक अंतर की राशि का लाभ दिया जाएगा। इससे कम उत्पादन वाले क्षेत्रों के किसानों को भी आर्थिक लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
'किसानों का हित सर्वोपरि'
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ के किसानों को जिस प्रकार आर्थिक लाभ दिया जा रहा है, वैसा लाभ किसी अन्य राज्य के किसानों को नहीं मिल रहा है। हमारी सरकार किसानों की मेहनत का सम्मान करते हुए उन्हें अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर निर्णय ले रही है। धान खरीदी की व्यवस्था ऐसी हो कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और अधिकतम सुविधाएं उन्हें घर बैठे मिल सकें, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान का उत्पादन नहीं होता। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में खेती की परिस्थितियां और उत्पादन क्षमता भी अलग-अलग हैं। ऐसे में कम उत्पादन करने वाले किसानों को भी निर्धारित सीमा तक अंतर की राशि का लाभ देने का निर्णय उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में किसानों का हित सर्वोपरि है।
