Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   MS Dhoni Retires Internet Flooded With Emotional Memes For Thala

थाला के जाने से टूटे फैंस, किसी ने शेयर किया रोने वाला मीम तो किसी ने कहा- अब नहीं देख पाएंगे हेलीकॉप्टर शॉट

Wed, 18 Nov 2026 10:43 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 18 Nov 2026 10:43 AM IST
सार

Viral: एमएस धोनी ने 45 साल की उम्र में आईपीएल से संन्यास ले लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अब वह मेंटर की भूमिका निभाएंगे। उनके इस फैसले से फैंस भावुक हैं। सोशल मीडिया पर कोई मीम के जरिए अपना दर्द बयां कर रहा है तो कोई थाला को उनके शानदार सफर के लिए धन्यवाद दे रहा है।
 

विज्ञापन
MS Dhoni Retires Internet Flooded With Emotional Memes For Thala
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो - फोटो : एक्स

विस्तार

इंसान की फितरत होती है कि उसे हमेशा कुछ और चाहिए। क्रिकेट के मैदान पर भी फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को बार-बार खेलते देखना चाहते हैं। खासकर जब बात महेंद्र सिंह धोनी की हो, तो उनके चाहने वालों की उम्मीदें खत्म होने का नाम ही नहीं लेतीं। आईपीएल में धोनी को खेलते देखने की आस लगाए बैठे फैंस के लिए 17 नवंबर का दिन भावुक कर देने वाला रहा। 45 साल की उम्र में माही ने आखिरकार आईपीएल में अपने खिलाड़ी के सफर को अलविदा कह दिया। हालांकि, वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मेंटर के तौर पर जुड़े रहेंगे, लेकिन अब उन्हें पीली जर्सी में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग करते देखना मुमकिन नहीं होगा।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
धोनी के संन्यास की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने मीम शेयर करके अपना दुख जाहिर किया तो किसी ने उनके क्रिकेट सफर को याद करते हुए धन्यवाद कहा। दरअसल, धोनी ने सिर्फ अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से ही नहीं, बल्कि अपनी कप्तानी और शांत स्वभाव से भी करोड़ों लोगों का दिल जीता है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


चुपचाप चले जाने की धोनी की आदत ने फिर किया भावुक
धोनी की एक खास बात हमेशा चर्चा में रही है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कई बार ऐसे फैसले लिए, जिनकी जानकारी फैंस को अचानक मिली। उनके संन्यास लेने का अंदाज भी कुछ ऐसा ही रहा। इस बार भी उनके आईपीएल से विदाई की खबर ने चाहने वालों को भावुक कर दिया। एक्स पर एक यूजर शिवांश ने धोनी के लिए लिखा, 'धोनी और उनकी चुपचाप चले जाने की कला।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब कोई उम्मीद या अपेक्षा नहीं बची है। बस थाला के लिए ढेर सारा प्यार और सम्मान है।

 

किसी ने माशूका से तो किसी ने आंसुओं से जोड़ दिया धोनी का जाना
धोनी के संन्यास पर कई यूजर्स ने मजेदार लेकिन भावुक मीम भी शेयर किए। एक यूजर ने ऐसा मीम पोस्ट किया, जिसका मतलब था कि शायद कोई इंसान अपनी माशूका के जाने पर भी इतना दुखी न हो, जितना धोनी के क्रिकेट से विदा लेने पर हो रहा है। वहीं एक दूसरे मीमर ने चार मशहूर फिल्मी कलाकारों की रोने वाली तस्वीरें एक साथ शेयर कीं। इसके जरिए उसने बताया कि माही के जाने से उनके फैंस का क्या हाल है।
 

अब मैदान में नहीं गूंजेगा धोनी-धोनी का शोर
आईपीएल में धोनी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही वह मैदान पर उतरते थे, स्टेडियम में धोनी-धोनी के नारे गूंजने लगते थे। चेन्नई ही नहीं, दूसरी टीमों के मैदानों पर भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं थी। इसी बात को लेकर एक मीमर ने लिखा कि अब तो नॉइज मीटर की नौकरी ही चली गई। वहीं एक यूजर ने धोनी के मैदान से जाते हुए वीडियो के साथ उन्हें रिटायरमेंट की बधाई दी। उसने लिखा कि माही इंसान भले ही एक थे, लेकिन उनसे जुड़ी लोगों की भावनाएं अनगिनत थीं। बता दें कि धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। अब आईपीएल 2027 से वह टीम के मेंटर की जिम्मेदारी संभालेंगे। यानी माही का चेन्नई से रिश्ता खत्म नहीं हुआ है, लेकिन मैदान पर उनके हेलीकॉप्टर शॉट और विकेट के पीछे उनकी फुर्ती को देखने का इंतजार अब यादों का हिस्सा बन जाएगा।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed