{"_id":"6b0508c7f0eae764bd0b3912","slug":"anant-singh-daughter-shivangi-singh-wedding-preparations-nadawan-bihar-2026-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार: लाखों मेहमान, 14 हलवाई टीमें-घुड़दौड़ का मैदान; अनंत सिंह की बेटी की शादी में क्या-क्या? देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: लाखों मेहमान, 14 हलवाई टीमें-घुड़दौड़ का मैदान; अनंत सिंह की बेटी की शादी में क्या-क्या? देखें तस्वीरें
Tue, 24 Nov 2026 09:17 AM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 09:17 AM IST
सार
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर पटना के नदावां गांव में भव्य तैयारियां चल रही हैं। शादी से पहले हल्दी की रस्म में अनंत सिंह, पूर्व विधायक नीलम देवी और परिवार के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी से पहले नदावां स्थित पैतृक आवास पर हल्दी की रस्म आयोजित की गई। इस दौरान अनंत सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके तीनों बेटे अंकित, अभिषेक और अभिनव पीले कपड़ों में नजर आए। पूर्व विधायक नीलम देवी और शिवांगी की बड़ी बहन राजनंदनी भी रस्म में मौजूद रहीं। शिवांगी की हल्दी रस्म के दौरान अनंत सिंह के तीनों बेटे अंकित, अभिषेक और अभिनव पारंपरिक पीले परिधान में नजर आए। घर में शादी की रस्मों को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
नदावां गांव में अनंत सिंह के पैतृक आवास को शादी के लिए भव्य तरीके से सजाया गया है। घर को करीब 20 दिन पहले से ही रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाने का काम शुरू कर दिया गया था।
शिवांगी की शादी के आयोजन में होने वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता के लिए नदावां में मैदान तैयार किया जा रहा है। बारिश के कारण मैदान में पानी और कीचड़ जमा हो गया था। ग्रामीण बालू और रेत डालकर मैदान को दुरुस्त करने में जुटे हैं। घुड़दौड़ प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेने विधायक अनंत सिंह खुद मैदान पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उनके पहुंचने से आयोजन में जुटे समर्थकों और ग्रामीणों का उत्साह बढ़ गया।
विज्ञापन
शिवांगी की शादी में चार लाख से अधिक मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है। उनके भोजन के लिए गांव में तीन अलग-अलग स्थानों पर विशाल पंडाल बनाए गए हैं। यहां दिन-रात भोजन और मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। मेहमानों के लिए पकवान तैयार करने के लिए बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से 14 हलवाई टीमें नदावां पहुंची हैं। अलग-अलग राज्यों के कारीगर अपने पारंपरिक व्यंजन और मिठाइयां बनाने में जुटे हैं। शादी के शाही भोज के लिए बड़े-बड़े कड़ाहों में लालमोहन, गुलाब जामुन और स्पंज रसगुल्ले तैयार किए जा रहे हैं। आयोजकों के मुताबिक, मिठाइयां शुद्ध देसी घी में बनाई जा रही हैं।
मिठाइयां तैयार करने के लिए दर्जनों पारंपरिक मिट्टी के चूल्हे लगाए गए हैं। बड़े बर्तनों में लगातार दूध उबाला जा रहा है। भोज की तैयारियों के लिए दूध के टैंकर और आसपास के इलाकों से ताजी सब्जियां भी मंगाई जा रही हैं अनंत सिंह के परिवार के शाही भोज की जिम्मेदारी पिछले 35 वर्षों से संभाल रहे नीरज कुमार के मुताबिक, चार लाख से अधिक लोगों के भोजन का इंतजाम किया गया है। उनका कहना है कि मेहमानों की संख्या बढ़ने पर भी भोजन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
(इनपुट- गोविंद कुमार, बाढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
शादी के लिए रंग-बिरंगी लाइटों से सजा अनंत सिंह का घर
तैयारी में लगे लोग
- फोटो : अमर उजाला
नदावां गांव में अनंत सिंह के पैतृक आवास को शादी के लिए भव्य तरीके से सजाया गया है। घर को करीब 20 दिन पहले से ही रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाने का काम शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
घुड़दौड़ के लिए मैदान तैयार करने में जुटे ग्रामीण
घोड़ों को लेकर आते लोग
- फोटो : अमर उजाला
शिवांगी की शादी के आयोजन में होने वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता के लिए नदावां में मैदान तैयार किया जा रहा है। बारिश के कारण मैदान में पानी और कीचड़ जमा हो गया था। ग्रामीण बालू और रेत डालकर मैदान को दुरुस्त करने में जुटे हैं। घुड़दौड़ प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लेने विधायक अनंत सिंह खुद मैदान पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उनके पहुंचने से आयोजन में जुटे समर्थकों और ग्रामीणों का उत्साह बढ़ गया।
चार लाख मेहमानों के लिए शाही भोज की तैयारी
तैयार किया गया खाना
- फोटो : अमर उजाला
शिवांगी की शादी में चार लाख से अधिक मेहमानों के पहुंचने की उम्मीद है। उनके भोजन के लिए गांव में तीन अलग-अलग स्थानों पर विशाल पंडाल बनाए गए हैं। यहां दिन-रात भोजन और मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। मेहमानों के लिए पकवान तैयार करने के लिए बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से 14 हलवाई टीमें नदावां पहुंची हैं। अलग-अलग राज्यों के कारीगर अपने पारंपरिक व्यंजन और मिठाइयां बनाने में जुटे हैं। शादी के शाही भोज के लिए बड़े-बड़े कड़ाहों में लालमोहन, गुलाब जामुन और स्पंज रसगुल्ले तैयार किए जा रहे हैं। आयोजकों के मुताबिक, मिठाइयां शुद्ध देसी घी में बनाई जा रही हैं।
मिट्टी के चूल्हों पर उबाला जा रहा दूध
लोगों के लिए तैयार की गई मिठाई
- फोटो : अमर उजाला
मिठाइयां तैयार करने के लिए दर्जनों पारंपरिक मिट्टी के चूल्हे लगाए गए हैं। बड़े बर्तनों में लगातार दूध उबाला जा रहा है। भोज की तैयारियों के लिए दूध के टैंकर और आसपास के इलाकों से ताजी सब्जियां भी मंगाई जा रही हैं अनंत सिंह के परिवार के शाही भोज की जिम्मेदारी पिछले 35 वर्षों से संभाल रहे नीरज कुमार के मुताबिक, चार लाख से अधिक लोगों के भोजन का इंतजाम किया गया है। उनका कहना है कि मेहमानों की संख्या बढ़ने पर भी भोजन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
(इनपुट- गोविंद कुमार, बाढ़)
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
