Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China launches crewed spaceship carrying first Pakistani astronaut to its space station, News In Hindi

चीन ने रचा इतिहास: तियांगोंग स्टेशन के लिए रवाना हुआ शेनझोउ-24, तीन अंतरिक्ष यात्रियों में पाकिस्तानी भी शामिल

Wed, 25 Nov 2026 07:45 AM IST
पवन पांडेय पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 25 Nov 2026 07:45 AM IST
सार

चीन ने बुधवार को शेनझोउ-24 अंतरिक्ष यान को तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ सफलतापूर्वक लॉन्च किया। दल में पाकिस्तान के मुहम्मद जीशान अली भी शामिल हैं, जो चीन के तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले पहले विदेशी अंतरिक्ष यात्री बनेंगे। उनका मिशन करीब एक सप्ताह का होगा।

विज्ञापन
China launches crewed spaceship carrying first Pakistani astronaut to its space station, News In Hindi
तियांगोंग रवाना हुआ चीन का शेनझोउ-24 मिशन - फोटो : x @ChinaDaily

विस्तार

चीन ने बुधवार को शेनझोउ-24 क्रू्ड अंतरिक्ष यान लॉन्च किया। इसमें पाकिस्तान के मुहम्मद जीशान अली समेत तीन अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। जीशान अली चीन के क्रू्ड अंतरिक्ष कार्यक्रम में भाग लेने वाले पहले विदेशी नागरिक हैं। यह यान लॉन्ग मार्च-2F कॅरिअर रॉकेट के ऊपर उत्तर-पश्चिम चीन के जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से प्रक्षेपित किया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान फिर बेनकाब: इस्लामाबाद में जैश कमांडर ने कबूला- पीओके में हैं आतंकी; आईएसआई से तालमेल भी स्वीकारा
विज्ञापन


अधिकारियों ने कुछ ही मिनटों में लॉन्च को सफल घोषित किया। मिशन दल में कमांडर तांग होंगबो, फ्लाइट इंजीनियर वू यी और अली शामिल हैं। जीशान अली चीन के तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले पहले विदेशी अंतरिक्ष यात्री बनेंगे। वह लगभग एक सप्ताह कक्षा में बिताने के बाद शेनझोउ-23 अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर लौटेंगे। चीनी अंतरिक्ष यात्री आमतौर पर स्टेशन पर करीब छह महीने रहते हैं। यह अंतरिक्ष यान के लगभग तीन घंटे में तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन से डॉक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन का अपना अंतरिक्ष स्टेशन
चीन ने अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाया क्योंकि उसे कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से बाहर रखा गया था। यह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की सैन्य भागीदारी की चिंताओं के कारण हुआ था। चीन वर्तमान में अपना अंतरिक्ष स्टेशन संचालित करने वाला एकमात्र देश है, जो 2022 में चालू हुआ। तियांगोंग, फुटबॉल मैदान के आकार के आईएसएस की तुलना में अपेक्षाकृत छोटा है। आईएसएस में कई देशों के अंतरिक्ष यात्रियों ने 1998 में लॉन्च के बाद से 3,000 से अधिक प्रयोग किए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, नासा 2031 की शुरुआत में आईएसएस को सेवानिवृत्त करने की योजना बना रहा है। स्पेसएक्स द्वारा विकसित एक विशेष डीऑर्बिट वाहन इसे दक्षिण प्रशांत पर नियंत्रित पुनः प्रवेश में मार्गदर्शन करेगा।



ये भी पढ़ें: पोप फ्रांसिस की डायरी में खुलासे: शैतान और नर्क का दरवाजा देखने का जिक्र, दो साल आध्यात्मिक संकट से भी जूझे

शेनझोउ-24 मिशन का उद्देश्य
चीनी अधिकारियों ने शेनझोउ-24 मिशन के मुख्य उद्देश्य बताए। इनमें शेनझोउ-23 चालक दल के साथ इन-ऑर्बिट क्रू रोटेशन पूरा करना शामिल है। नियमित स्टेशन संचालन, वैज्ञानिक अनुसंधान और रखरखाव भी इसके लक्ष्य हैं। सार्वजनिक आउटरीच और पेलोड परीक्षण भी किए जाएंगे। मिशन के दौरान 90 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग और प्रौद्योगिकी परीक्षण की योजना है। इनमें अंतरिक्ष जीवन विज्ञान, सामग्री विज्ञान और सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण द्रव भौतिकी शामिल हैं। दहन विज्ञान, मौलिक भौतिकी, अंतरिक्ष चिकित्सा और नई अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों पर भी परीक्षण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed