{"_id":"6afd73b66949497a45012679","slug":"waymo-hits-brakes-robotaxi-freeway-services-halted-after-california-ban-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेमो को बड़ा झटका: कैलिफोर्निया में रोक के बाद अब अमेरिकी फ्रीवे पर भी रुकी रोबोटैक्सी सेवा, क्या है कारण?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
वेमो को बड़ा झटका: कैलिफोर्निया में रोक के बाद अब अमेरिकी फ्रीवे पर भी रुकी रोबोटैक्सी सेवा, क्या है कारण?
Wed, 18 Nov 2026 03:15 PM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Wed, 18 Nov 2026 03:15 PM IST
सार
- कैलिफोर्निया में वेमो पर प्रतिबंध।
- अमेरिकी फ्रीवे पर रोबोटैक्सी सेवा बंद।
- निर्माण क्षेत्रों में सामने आईं गड़बड़ियां।
- सुधार के बाद ही मिल सकती है मंजूरी।
विज्ञापन
रोबोटैक्सी पर लगा प्रतिबंध
- फोटो : एआई जनरेटेड
विस्तार
अमेरिका में रोबोटैक्सी यानी बिना ड्राइवर चलने वाली टैक्सी सर्विस को बड़ा झटका लगा है। कैलिफोर्निया के रेगुलेटर की ओर से राज्य के फ्रीवे यानी की हाई-स्पीड हाईवे पर वेमो की गाड़ियों के चलने पर रोक लगाने के बाद कंपनी ने अब बताया कि उसके अमेरिकी फ्रीवे पर भी अपनी रोबोटैक्सी का परिचालक बंद कर दिया है।
यह फैसला उन घटनाओं के बाद लिया गया, जिनमें कंपनी की ड्राइवरलेस गाड़ियां निर्माण काम वाले इलाकों में पहुंच गई थीं। कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ मोटर व्हीकल्स (DMV) ने इसे सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है। हालांकि, कंपनी की सामान्य सड़कों पर रोबोटैक्सी सेवा पहले की तरह जारी रहेगी। यह फैसला ऐसे समय आया, जब टेस्ला और अमेजन की जूक्स जैसी कंपनियां भी इस बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी हुई हैं।
क्यों लगा प्रतिबंध? जानें पूरा मामला
हां...कैलिफोर्निया में प्रतिबंध लगने के बाद वेमो ने सिर्फ इसी राज्य में नहीं, बल्कि दूसरे बाजारों में भी फ्रीवे पर अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी हैं। वेमो के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा कि कंपनी ने अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए अन्य बाजारों में भी फ्रीवे पर अपनी सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया है। हालांकि, कंपनी ने यह भी साफ किया है कि सामान्य सड़कों (सिटी रोड्स) पर उनकी रोबोटैक्सी सेवा पहले की तरह जारी रहेगी।
क्या है आगे की योजना?
वेमो फिलहाल अमेरिका के 15 शहरों में अपनी रोबोटैक्सी सेवाएं दे रही है। हालांकि, इनमें से सिर्फ कुछ शहरों में ही कंपनी फ्रीवे पर रोबोटैक्सी चलाती थी। सैन फ्रांसिस्को और लॉस एंजिल्स ऐसे ही शहरों में शामिल हैं।

- रॉयटर्स के अनुसार, कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ मोटर व्हीकल्स (DMV) ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। जिसमें इस फैसले के पीछे की वजह साफ की गई है। विभाग का कहना है कि पिछले हफ्ते लागू हुआ यह प्रतिबंध कई ऐसी घटनाओं के बाद लगाया गया है, जिनमें वेमो की रोबोटैक्सियां निर्माण कार्य (construction zones) वाले सक्रिय इलाकों में चली गई थीं।
- विभाग ने सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि हमने पाया है कि वेमो की ड्राइवरलेस फ्रीवे सर्विस सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा पैदा कर सकती है।
- दरअसल, निर्माण कार्य वाले इलाकों में सड़क की स्थिति सामान्य से अलग होती है। यहां रास्ते बदले जा सकते हैं और ट्रैफिक को दूसरी डायरेक्सन यानी दिशा में भेजा जा सकता है। ऐसे सक्रिय निर्माण क्षेत्रों में वेमो की रोबोटैक्सियों के पहुंचने की घटनाओं के बाद रेगुलेटर ने यह कदम उठाया।
- डीएमवी ने साफ किया है कि कैलिफोर्निया में यह प्रतिबंध तब तक जारी रहेगा, जब तक वेमो यह साबित नहीं कर देती कि उसने सामने आई कमियों को दूर करने के लिए प्रभावी सुधारात्मक कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
हां...कैलिफोर्निया में प्रतिबंध लगने के बाद वेमो ने सिर्फ इसी राज्य में नहीं, बल्कि दूसरे बाजारों में भी फ्रीवे पर अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी हैं। वेमो के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा कि कंपनी ने अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए अन्य बाजारों में भी फ्रीवे पर अपनी सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया है। हालांकि, कंपनी ने यह भी साफ किया है कि सामान्य सड़कों (सिटी रोड्स) पर उनकी रोबोटैक्सी सेवा पहले की तरह जारी रहेगी।
क्या है आगे की योजना?
- वेमो ने कहा है कि वह कैलिफोर्निया के फ्रीवे पर दोबारा अपनी सेवाएं शुरू करना चाहती है। इसके लिए कंपनी राज्य के डीएमवी और दूसरे अधिकारियों के साथ काम कर रही है।
- कंपनी ने अपने बयान में कहा कि वह फ्रीवे पर फिर से सेवाएं शुरू करने के लिए कैलिफोर्निया डीएमवी और राज्य के अन्य अधिकारियों के साथ पूरी लगन और जिम्मेदारी से काम कर रही है।
- हालांकि, सेवाएं दोबारा कब शुरू होंगी, इसकी कोई निश्चित तारीख सामने नहीं आई है। इसके लिए कंपनी को पहले यह साबित करना होगा कि उसने सुरक्षा से जुड़ी कमियों को दूर करने के लिए जरूरी सुधार किए हैं।