Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
In Hisar, ASHA workers will now serve as crisis responders; they have been provided with training in disaster management.
{"_id":"6afe940dd8deb82f4401ba48","slug":"video-in-hisar-asha-workers-will-now-serve-as-crisis-responders-they-have-been-provided-with-training-in-disaster-management-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में अब आशा वर्कर बनेंगी संकट मोचक, आपदा प्रबंधन को लेकर आशा वर्कर्स को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में अब आशा वर्कर बनेंगी संकट मोचक, आपदा प्रबंधन को लेकर आशा वर्कर्स को दिया प्रशिक्षण
महिलाओं को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाने वाली आशा वर्कर्स अब संकट मोचक बनेंगी। आशा वर्कर्स आम लोगों के जीवन को बचाने का काम करेगी। आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और आमजन को समय पर सहायता उपलब्ध करवाने के लिए 200 आशा वर्कर्स को प्रशिक्षण दिया गया। बुधवार को बाल भवन में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम में आशा वर्कर्स को लाइव डेमो भी दिया गया। आशा वर्कर्स को आग, बाढ़, भवन ध्वस्त होने , सड़क हादसे के घायलों को बचाने का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से परियोजना अधिकारी विजेंद्र साहू ने कहा कि आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता और इसका प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। बाढ़, आगजनी, प्राकृतिक आपदा अथवा किसी भी अन्य आपातकालीन स्थिति में किस प्रकार स्वयं का बचाव करते हुए सावधानी लोगों की जान बचा सकती है। उन्होंने संभावित प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदाओं से बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया। अग्निशमन विभाग से आए लीडिंग ऑफिसर साहिल ने आगजनी की घटनाएं, उनसे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी।
जिला प्रशिक्षण अधिकारी विनोद कुमारी ने सड़क दुर्घटनाओं से बचाव व दुर्घटना के समय घायलों को अस्पताल पहुंचाने व फर्स्ट की ट्रेनिंग प्रैक्टिकल के रूप में करवाई गई। आपदा मोचन बल के सदस्यों ने बाढ़ व भूकंप में खुद के बचाव, सर्च एंड रेस्क्यू व जीवन रक्षा किस प्रकार से की जाए।
हर गांव हर कौने तक आशा वर्कर्स की पहचान..
विनोद कुमारी ने कहा कि आशा वर्कर्स स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आमजन से सीधे तौर पर जुड़ी रहती हैं। ऐसे में आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये कार्यकर्ता किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में न केवल लोगों की त्वरित मदद कर सकेंगी। जिले में पहली बार आशा वर्कर्स को यह प्रशिक्षण दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।