Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Reshuffle in the Police Department: 16 inspectors relieved for transfer to other districts

पुलिस विभाग में फेरबदल: 16 निरीक्षक गैर जनपद के लिए कार्यमुक्त, आठ को मिली नई तैनाती

Wed, 18 Nov 2026 10:49 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 18 Nov 2026 10:49 AM IST
सार

सीतापुर जिले में 16 निरीक्षकों को कार्यमुक्त करने के साथ ही छह निरीक्षकों और दो उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कई थानों के प्रभारी भी बदले गए हैं।

विज्ञापन
Reshuffle in the Police Department: 16 inspectors relieved for transfer to other districts
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पुलिस विभाग में फेरबदल के तहत 16 निरीक्षकों को गैर जनपद स्थानांतरण पर कार्यमुक्त कर दिया गया है। वहीं, जिले में छह निरीक्षकों और दो उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव से कई थानों के प्रभारी बदल गए हैं।

विज्ञापन


एसपी अंकुर अग्रवाल ने दिनेश प्रकाश पांडेय को कोतवाली नगर से लहरपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि राजेश पाठक वीआईपी प्रकोष्ठ से कोतवाली नगर भेजे गए हैं। श्यामदास वर्मा को मिश्रिख से मछरेहटा, राकेश कुमार गुप्ता को रामपुर मथुरा में ही निरीक्षक अपराध से प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। प्रदीप कुमार सिंह को मिश्रिख से खैराबाद और दुर्गा प्रसाद शुक्ला को चौकी कचनार से मिश्रिख का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


गैर जनपद स्थानांतरित होने वालों में लहरपुर के प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह, मछरेहटा के इतुल चौधरी, रामपुर मथुरा के मुकेश वर्मा, कोतवाली देहात के अमर सिंह और खैराबाद के अनिल कुमार सिंह शामिल हैं। इनके अलावा मालती देवी, अनिल कुमार सिंह, राकेश सिंह, अखिलेश कुमार यादव, भानु प्रताप सिंह, अनूप कुमार शुक्ला, चंद्रभान यादव, अनुपम नीरज, दीपक कुमार राय और महिला थानाध्यक्ष मधु यादव को भी गैर जनपद के लिए कार्यमुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिरीक्षक यज्ञपाल वर्मा को यातायात नगर क्षेत्र प्रभारी से कोतवाली देहात का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, मिशन शक्ति प्रभारी स्वाति चतुर्वेदी को महिला थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed