{"_id":"6afe5f2979b44dacfa02b34a","slug":"shamli-house-fire-mother-and-two-daughters-die-while-sleeping-short-circuit-suspected-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शामली में दर्दनाक हादसा, मकान में आग लगने से मां और दो बेटियों की मौत, रात में सोते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शामली में दर्दनाक हादसा, मकान में आग लगने से मां और दो बेटियों की मौत, रात में सोते समय हुआ हादसा
Thu, 19 Nov 2026 08:08 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Sharukh Khan
Updated Thu, 19 Nov 2026 08:08 AM IST
सार
यूपी के शामली में दर्दनाक हादसा हो गया। बुधवार देर रात एक मकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से मां और दो बेटियों की मौत हो गई। रात में सोते समय यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
shamli fire
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। बाबरी थाना इलाके के गांव कैड़ी में एक मकान में आग लग गई। आग लगने से मां और उसकी दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ।
आग की चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से झुलस गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, गांव कैड़ी निवासी साजिद पुत्र स्व. नियाजू के मकान में बुधवार रात अचानक आग लग गई। सूचना डायल 112 के माध्यम से बाबरी थाने को मिली। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। आग की लपटें तेज होने के कारण फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Trending Videos