Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतापगढ़ : धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा से पहले निकली भव्य कलश यात्रा, जेसीबी से बरसाए गए फूल

Mon, 16 Nov 2026 07:55 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Nov 2026 07:55 PM IST
सार

रामकथा के शुभारंभ से पहले पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। मंत्रोच्चार, जयकारों और पुष्पवर्षा के बीच निकली भव्य कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा कालाकांकर से शुरू होकर बेंती राजभवन पहुंची।

विज्ञापन
grand 'Kalash Yatra' (procession with ceremonial pots) was held ahead of Dhirendra Shastri's Ramkatha
कलश यात्रा पर जेसीबी से बरसाए गए फूल। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

कुंडा के बेंती परेड ग्राउंड पर 17 नवंबर से आयोजित रामकथा से एक दिन पहले सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। जेसीबी से कलश यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। रामकथा की तैयारियां भी पूरी कर ली गई है।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया द्वारा बेंती के परेड ग्राउंड में 17 से 20 नवंबर तक रामकथा का आयोजन कराया जाएगा। कथा से पहले सोमवार की सुबह भव्य कलश यात्रा कुंडा तहसील क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में निकाली गई। राजा भैया के छोटे बेटे बृजराज प्रताप सिंह और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने कलश यात्रा की अगुवाई की।


कुंडा, बिहार, कालाकांकर और बाबागंज ब्लॉक सहित नगर पंचायत कुंडा, डेरवा, हीरागंज और मानिकपुर में विधि-विधान से भव्य कलश यात्राएं निकाली गईं। बाबागंज ब्लॉक की कलश यात्रा कनावां से निकाली गई। इसकी अगुवाई बृजराज प्रताप सिंह ने की। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल और पूर्व प्रमुख हितेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

यात्रा में जिला पंचायत सदस्य दिलीप पांडेय, कोटेदार संघ अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी, सोनू सिंह, प्रेमशंकर यादव, राजू, मनोज सिंह , साहब सिंह, आलोक सिंह, पंकज यादव, आशीष सिंह, अन्नू सिंह, बच्चा सिंह और सूरज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Trending Videos
grand 'Kalash Yatra' (procession with ceremonial pots) was held ahead of Dhirendra Shastri's Ramkatha
कलश यात्रा में उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद।

वहीं, हीरागंज में मां नायर देवी मंदिर से व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव और विकास सिंह पप्पन की अगुवाई में कलश यात्रा निकाली गई। हीरागंज चौराहे पर बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

इसके बाद टिकरिया मोड़, अंजनी बाजार, महेशगंज, राजापुर, शेखपुरा, चौरास मोड़, ढिंगवस, पूरे गजई, हरनाहर, मालाधर छत्ता, आजाद नगर, झींगुर तिराहा, लखपेड़ा मोड़, औसनगंज और मनगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। बिहार ब्लॉक से एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह की अगुवाई में कलश यात्रा निकाली गई। गांवों और नगरों से होते हुए कलश यात्रा बेंती राजभवन स्थित परेड ग्राउंड पहुंच समाप्त हुई।

 

grand 'Kalash Yatra' (procession with ceremonial pots) was held ahead of Dhirendra Shastri's Ramkatha
कलश यात्रा में शामिल बाबागंज विधायक विनोद सरोज। - फोटो : संवाद।

प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे राजा भैया

बेंती में मंगलवार से शुरू होने वाली रामकथा से एक दिन पहले कथाव्यास बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दुबई से सीधा आगमन प्रयागराज बमरौली एयरपोर्ट पर हुआ। कुंडा विधायक राजा भैया ने समर्थकों के साथ एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद राजा भैया स्वयं अपनी गाड़ी से आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर बेंती कोठी के लिए रवाना हुए।

कौशांबी के कोखराज और अन्य मार्गों से होते हुए उनका काफिला रात करीब आठ बेंती पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह समर्थकों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर का स्वागत किया। मंगलवार से बेंती स्थित योगीराज बाबा देवरहवा कथा मंडपम में दोपहर दो बजे से रामकथा का शुभारंभ होगा। कथा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कथास्थल पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
grand 'Kalash Yatra' (procession with ceremonial pots) was held ahead of Dhirendra Shastri's Ramkatha
कलश यात्रा के स्वागत के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद।

डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

डीएम अभिषेक पांडेय और एसपी दीपक भूकर ने सोमवार को रामकथा स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कथा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, पार्किंग, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि कथास्थल आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही ड्यूटी में तैनात पुलिस बल एवं संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी से कार्य करें, जिससे धार्मिक कथा कार्यक्रम सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।

200 बीघे में होगा आयोजन बेंती के करीब 200 बीघे में फैले आयोजन स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में है। एक समय में करीब एक लाख श्रद्धालु पंडाल में बैठकर कथा सुन सकेंगे। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए 550 फीट लंब और 100 फीट चौड़ा वाटर प्रूफ मुख्य पंडाल तैयार किया गया है। इसके अलावा दो बड़े टेंट भी लगाए गए हैं। बनारस के टेंट कारोबारियों ने पंडाल सजाया है। कथाव्यास के लिए अलग से पंडाल बनाया

 

विज्ञापन

राजाभैया के पुत्र कुंवर शिवराज पहुंचे कलश यात्रा में

grand 'Kalash Yatra' (procession with ceremonial pots) was held ahead of Dhirendra Shastri's Ramkatha
कलश यात्र में राजाभैया के पुत्र कुंवर शिवराज प्रताप सिंह शामिल हुए। - फोटो : संवाद।

तैयारियों पर एक नजर

कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 12 जगहों पर पार्किंग स्थल बनाया गया है। आयोजन की जिम्मेदारी तीन स्वयंसेवकों को दी गई है। श्रद्धालुओं के बैठने, भोजन, सुरक्षा और यातायात के इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए रूट डायवर्जन भी किया गया है।

हर दिन करीब एक लाख श्रद्धालुओं के भोजन प्रसाद की व्यवस्था कथा स्थल पर की गई है। प्रतिदिन पूड़ी सब्जी का प्रसाद वितरित किया जाएगा। 100 हलवाई और 500 कारीगर भोजन प्रसाद तैयार करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed