Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AGRA news road accident death

शादी वाले घर में टूटा दुखों का पहाड़: बेटी के लग्न-टीके से पहले पिता की मौत, दामाद की हालत गंभीर

Wed, 18 Nov 2026 09:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 09:24 AM IST
सार

आगरा के डौकी क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार 55 वर्षीय रामस्वरूप की मौत हो गई। उनका दामाद जगदीश गंभीर रूप से घायल है।
 

विज्ञापन
AGRA news road accident death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर नगला बेहड़ के पास मंगलवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार ससुर की मौत हो गई, जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया।दोनों बेटी के लग्न-टीका समारोह में शामिल होने फिरोजाबाद जा रहे थे। हादसे के बाद मौके से ट्रैक्टर चालक भाग गया।
विज्ञापन


थाना डौकी क्षेत्र के गांव गढ़ी रामफल निवासी केशव पुत्र गुलाब सिंह ने बताया कि उनकी पुत्री सोनम का लग्न-टीका फिरोजाबाद के रसूलपुर क्षेत्र में जाना था। इसके लिए सीताराम की मढ़ैया निवासी उनके मौसा रामस्वरूप (55) पुत्र मौजीराम अपने दामाद जगदीश निवासी कलाल खेरिया मोड़, आगरा के साथ बाइक से निकले थे। परिवार के अन्य लोग पीछे रह गए थे। मंगलवार शाम करीब सात बजे जैसे ही दोनों थाना डौकी क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर नगला बेहड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में रामस्वरूप और जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रामस्वरूप को मृत घोषित कर दिया। वहीं जगदीश की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि बाइक और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में रामस्वरूप की मौत हुई है, जबकि जगदीश का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed