{"_id":"6b066efcf731cf935f06fc3c","slug":"instagram-brings-meta-s-muse-ai-dms-plan-trips-and-find-shopping-deals-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्टाग्राम DM में आया म्यूज: अब एप में ही AI एजेंट बनाएगा ट्रैवल प्लान, ढूंढेगा शॉपिंग डील्स; कैसे करेगा काम?","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
इंस्टाग्राम DM में आया म्यूज: अब एप में ही AI एजेंट बनाएगा ट्रैवल प्लान, ढूंढेगा शॉपिंग डील्स; कैसे करेगा काम?
Wed, 25 Nov 2026 10:45 AM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Wed, 25 Nov 2026 10:45 AM IST
सार
- इंस्टाग्राम DM में आया मेटा म्यूज एआई।
- पोस्ट और प्रोडक्ट की जानकारी मिलेगी।
- एआई से बना सकेंगे ट्रैवल प्लान।
- शॉपिंग डील्स खोजने में भी करेगा मदद।
विज्ञापन
अब इंस्टाग्राम डीएम में म्यूज से करें बातचीत
- फोटो : @instagram
विस्तार
इंस्टाग्राम इस्तेमाल करते समय अब यूजर को किसी पोस्ट, प्रोडक्ट या जगह के बारे में जानने के लिए अलग-अलग एप खोलने की जरूरत नहीं होगी। मेटा ने अपने एआई एजेंट म्यूज को इंस्टाग्राम के डायरेक्ट मैसेज (DM) में शामिल करना शुरू कर दिया है। अब यूजर्स सीधे डीएम थ्रेड में ही म्यूज से बात कर सकेंगे। इसकी मदद से किसी पोस्ट के बारे में जानकारी लेने, ट्रैवल प्लान बनाने, शॉपिंग डील खोजने और दूसरी चैट में छूटी बातचीत को समझने जैसे काम किए जा सकेंगे। इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर ही सेव की गई पोस्ट और रील्स को व्यवस्थित करने के लिए भी म्यूज की मदद मिलेगी। कंपनी ने इस फीचर का रोलआउट कुछ देशों में शुरू करने की घोषणा की है।
इंस्टग्राम डीएम में कैसे काम करेगा मेटा का म्यूज एआई?
पोस्ट शेयर करते ही म्यूज करेगा आपकी मदद
कहां दिखेगी यह चैट?
सेव की गई पोस्ट और रील्स भी संभालेगा म्यूज
मेटा ने इंस्टाग्राम के सेव किए गए कंटेंट के लिए भी म्यूज की नई सुविधाओं की जानकारी दी है। अब यूजर्स अपनी बुकमार्क की गई पोस्ट और रील्स के साथ कई तरह के काम कर सकेंगे।
म्यूज की मदद से सेव किए गए कंटेंट को 'कलेक्शंस' नाम के कस्टम फोल्डर्स में व्यवस्थित किया जा सकेगा। इससे अलग-अलग तरह की पोस्ट को एक जगह रखना और बाद में उन्हें खोजना आसान होगा।
इसके अलावा, म्यूज से यूजर्स ये सारे काम भी करा सकेंगे...
पोस्ट सेव करते ही मिलेगा म्यूज का प्रॉम्प्ट
मेटा के अनुसार, जब यूजर्स इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट सेव करेंगे, तो उन्हें म्यूज की ओर से एक प्रॉम्प्ट दिखाई देगा। यह प्रॉम्प्ट यूजर्स को उस पोस्ट को व्यवस्थित करने में मदद करेगा। उदाहरण के लिए, वे सेव की गई पोस्ट को किसी मौजूदा कलेक्शन में जोड़ सकते हैं या अपने कंटेंट को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर सकते हैं।हालांकि, यह सुविधा शुरुआत में अमेरिका और कनाडा में लॉन्च की जा रही है।
किन देशों में शुरू हुआ रोलआउट
इंस्टाग्राम डीएम में म्यूज की यह सुविधा मंगलवार से अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, जापान और सिंगापुर में आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोल आउट होनी शुरू हो जाएगी।
प्राइवेसी और कंट्रोल यूज़र्स के हाथ में
मेटा का कहना है कि इंस्टाग्राम पर म्यूज के इस्तेमाल को लेकर पूरा कंट्रोल यूजर्स के पास ही रहता है। यूजर की अनुमति के बिना कोई भी जानकारी शेयर, पब्लिश या भेजी नहीं जाती है। साथ ही, वे कभी भी म्यूज किसी जानकारी को हटाने या किए गए किसी काम को अनडू (undo) करने के लिए कह सकते हैं।
विज्ञापन
इंस्टग्राम डीएम में कैसे काम करेगा मेटा का म्यूज एआई?
- मेटा के अनुसार, इंस्टाग्राम यूजर्स अब अपने डीएम थ्रेड में एआई एजेंट म्यूज के साथ चैट कर सकेंगे। इसका मतलब है कि यूजर्स को म्यूज से कोई सवाल पूछने या उससे काम कराने के लिए इंस्टाग्राम से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।
- साथ ही म्यूज की मदद से यूजर्स किसी इंस्टाग्राम पोस्ट, जगह या प्रोडक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल कर सकेंगे। इतना ही नहीं, अगर उनके दूसरे डीएम में कोई बातचीत हुई है और वे उसे देख नहीं पाए हैं, तो म्यूज उस बातचीत को समझने में भी मदद कर सकेगा। इस फीचर का मकसद इंस्टाग्राम के अंदर ही एआई की सुविधाओं का उपलब्ध कराना है, जिससे यूजर्स काे बार-बार अलग-अलग एप के बीच स्विप न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Muse can now organize Instagram saves into collections or travel itineraries, find saved reels and turn recipes into grocery lists. Use it in DMs to learn more about a post or catch up on what you missed. Muse won’t make changes or take action without your OK. https://t.co/jOvJ0asR4m
— Instagram (@instagram) November 24, 2026
पोस्ट शेयर करते ही म्यूज करेगा आपकी मदद
- इस नए फीचर में यूजर्स इंस्टग्राम की किसी पोस्ट को सीधे म्यूज के साथ शेयर कर सकेंगे और उसे कोई काम करने के लिए कह सकेंगे। उदाहरण के लिए, अगर किसी यूजर को इंस्टाग्राम पर कोई अच्छी कॉफी शॉप दिखाई देती है, तो वह उस पोस्ट को म्यूज के साथ शेयर करके अपनी मेक्सिको सिटी ट्रिप के ट्रैवल प्लान यानी इटिनरेरी में उस कॉफी शॉप को जोड़ने के लिए कह सकता है।
- इसी तरह, अगर किसी यूजर को जूतों की कोई जोड़ी पसंद आती है, तो वह म्यूज से उस प्रोडक्ट पर ब्लैक फ्राइडे डील खोजने के लिए कह सकता है। इस तरह इंस्टाग्राम पर कंटेंट देखने के साथ-साथ यूजर्स उसी कंटेंट के आधार पर अपनी जरूरत के काम भी कर सकेंगे।
कहां दिखेगी यह चैट?
- मेटा के अनुसार, इंस्टाग्राम पर म्यूज के साथ की गई बातचीत मुख्य म्यूज एप में भी दिखाई देगी। वहां यह बातचीत एक 'साइड चैट' के रूप में नजर आएगी। इसका फायदा यह होगा कि यूजर्स इंस्टाग्राम पर शुरू की गई बातचीत को मुख्य म्यूज एप में भी देख सकेंगे। यानी इंस्टाग्राम और म्यूज एप के बीच बातचीत का जुड़ाव बना रहेगा।
- यह कदम एआई असिस्टेंट को लोगों के रोजमर्रा के डिजिटल इस्तेमाल का हिस्सा बनाने की दिशा में भी अहम है। टेक कंपनियां लगातार कोशिश कर रही हैं कि यूजर्स को अलग से एआई एप खोलने के बजाय उन प्लेटफॉर्म पर ही एआई की सुविधाएं मिलें, जिनका वे पहले से इस्तेमाल करते हैं।
सेव की गई पोस्ट और रील्स भी संभालेगा म्यूज
मेटा ने इंस्टाग्राम के सेव किए गए कंटेंट के लिए भी म्यूज की नई सुविधाओं की जानकारी दी है। अब यूजर्स अपनी बुकमार्क की गई पोस्ट और रील्स के साथ कई तरह के काम कर सकेंगे।
म्यूज की मदद से सेव किए गए कंटेंट को 'कलेक्शंस' नाम के कस्टम फोल्डर्स में व्यवस्थित किया जा सकेगा। इससे अलग-अलग तरह की पोस्ट को एक जगह रखना और बाद में उन्हें खोजना आसान होगा।
इसके अलावा, म्यूज से यूजर्स ये सारे काम भी करा सकेंगे...
- रेसिपी से ग्रोसरी लिस्ट: किसी रेसिपी वीडियो को ग्रोसरी लिस्ट में बदलना।
- ट्रैवल प्लान तैयार करना: पसंदीदा ट्रैवल क्रिएटर्स की सेव की गई पोस्ट और रील्स के आधार पर आने वाली यात्रा का इटिनरेरी बनाना।
- आउटफिट के सुझाव: सेव की गई फैशन रील्स के आधार पर नए आउटफिट आइडिया पाना।
- कंटेंट व्यवस्थित करना: सेव की गई पोस्ट को अलग-अलग कलेक्शन में रखना। इससे इंस्टाग्राम पर सिर्फ कंटेंट सेव करने के बजाय उसका इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से करना भी आसान हो जाएगा।