Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda Integra Type S Heads Japan, Acura Brand Makes Its First-Ever Entry

होंडा की इंटीग्रा टाइप S जापान में देगी दस्तक: 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स व 320 HP की ताकत से लैस, जानें खासियत

Thu, 26 Nov 2026 09:37 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 26 Nov 2026 09:37 AM IST
सार

  • इंटीग्रा टाइप S जापान में लॉन्च होगी।
  • एक्यूरा ब्रांड की जापान में पहली एंट्री।
  • कार में 320 हॉर्सपावर का इंजन है।
  • सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा।

विज्ञापन
Honda Integra Type S Heads Japan, Acura Brand Makes Its First-Ever Entry
आज इंटीग्रा Type S की घोषणा की गई - फोटो : @HondaKurumaTL

विस्तार

होंडा की प्रीमियम स्पोर्ट्स कार इंटीग्रा टाइप एस अब जापान में भी दस्तक देने जा रही है। उत्तरी अमेरिका में वापसी के बाद कंपनी ने इस कार को अपने घरेलू बाजार में लाने का एलान किया है। खास बात यह है कि इस कार के साथ एक्यूरा ब्रांड भी पहली बार जापान पहुंचेगा। इसमें होंडा सिविक टाइप R वाला ड्राइविंग DNA मिलेगा, लेकिन कंपनी ने इसके डिजाइन और आराम का भी खास ध्यान रखा है।

विज्ञापन


पहली बार जापान पहुंचेगा एक्यूरा ब्रांड

  • होंडा का मुख्यालय जापान में है, लेकिन उसका प्रीमियम कार ब्रांड एक्यूरा अब तक वहां उपलब्ध नहीं था। इंटीग्रा टाइप S के आने से पहली बार जापानी ग्राहकों को एक्यूरा ब्रांड की कार खरीदने का मौका मिलेगा।
  • विज्ञापन
  • इससे पहले इंटीग्रा जापान में होंडा के नाम से बेची जाती थी। यह कार 1985 से 2006 तक जापानी बाजार में उपलब्ध रही थी। अब कंपनी इसे एक्यूरा ब्रांड के तहत नए रूप में वापस ला रही है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


सिविक टाइप R जैसा ड्राइविंग अनुभव
इंटीग्रा टाइप एस में होंडा सिविक टाइप आर का ड्राइविंग डीएनए देखने को मिलेगा। इसका मतलब है कि कार को स्पोर्टी ड्राइविंग पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हालांकि, इसमें केवल तेज रफ्तार और प्रदर्शन पर ही जोर नहीं दिया गया है। इसके डिजाइन के साथ आराम यानी कंफर्ट का भी मेल रखा गया है।


320 हॉर्सपावर का टर्बो इंजन

  • इसी के साथ जापान आने वाली इंटीग्रा टाइप S में वही तकनीकी खूबियां मिलेंगी, जो अमेरिका में उपलब्ध मॉडल में दी गई हैं। इसमें 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा, जो 320 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है।
  • इस कार में सिर्फ छह-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। यानी इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प नहीं मिलेगा। इसके अलावा कार में लिमिटेड-स्लिप डिफरेंशियल, ब्रेम्बो ब्रेक्स और 19-इंच के व्हील्स भी दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह कार 0 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार करीब 5.1 सेकंड में पकड़ सकती है।


अमेरिका में बनती है इंटीग्रा टाइप S
इंटीग्रा टाइप S का निर्माण अमेरिका के ओहियो स्थित मैरीस्विल प्लांट में होता है। खास बात यह है कि होंडा 1988 से ओहियो में बनी कारों को जापान निर्यात कर रही है। ऐसे में इंटीग्रा टाइप S भी अमेरिका में तैयार होकर जापानी बाजार पहुंचेगी।



क्या जापान में आएंगी एक्यूरा की और कारें?
जापान में इंटीग्रा टाइप S की एंट्री को एक्यूरा ब्रांड के लिए अहम खास माना जा रहा है। कंपनी की नजर इस बात पर रहेगी कि जापानी ग्राहक इस कार को कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। अगर वहां इंटीग्रा टाइप S को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो भविष्य में एक्यूरा के दूसरे मॉडल भी जापानी बाजार में उतारे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed