Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Cold intensifies in Punjab Today Weather news

पंजाब में बढ़ी ठंडक: इस जिले में शिमला के बराबर पहुंचा न्यूनतम तापमान, आगे कैसा रहेगा मौसम?

Thu, 19 Nov 2026 11:01 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 19 Nov 2026 11:01 AM IST
सार

पंजाब समेत उत्तर भारत में अब ठंड बढ़ने लगी है। सुबह और रात का तापमान कम होने से ठंड का एहसास होने लगा है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने पंजाब में घनी धुंध की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
Cold intensifies in Punjab Today Weather news
पंजाब में बढ़ने लगी ठंड - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब-चंडीगढ़ में रात की ठंड बढ़ने लगी है। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया है, जो शिमला के 7.6 डिग्री तापमान के लगभग बराबर है। चंडीगढ़ में भी 21 नवंबर से दिन के तापमान में चार डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान है। वहीं, पंजाब में सुबह घनी धुंध का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक कई जिलों में धुंध का पूर्वानुमान जताया है। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में रात का पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


फरीदकोट में रात सबसे ज्यादा ठंडी 
बुधवार को पंजाब में दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहा। बठिंडा 29.9 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। रात में फरीदकोट सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना में रात का पारा 8.2, जबकि पटियाला और होशियारपुर में 9.3 डिग्री रहा। दिन में धूप के कारण गर्मी का अहसास बना हुआ है, लेकिन सुबह और रात की ठंड बढ़ रही है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। 19 नवंबर को पारा 29 डिग्री तक जा सकता है, लेकिन 21 नवंबर से अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। यानी दिन में भी ठंड का अहसास बढ़ेगा। शहर में 19 से 22 नवंबर तक घने कोहरे की चेतावनी है। शिमला में बुधवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 7.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हिमाचल प्रदेश के नौ जिलों में रात का तापमान 8 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। जनजातीय क्षेत्रों में ठंड ज्यादा है। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 4.3 और केलांग में माइनस 2.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 24 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
Trending Videos

जम्मू-कश्मीर में भी ठंड का असर बढ़ रहा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शोपियां माइनस 3.6 डिग्री के साथ घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। लद्दाख के लेह में पारा माइनस 8 डिग्री तक लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 27 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं हैं।

शिमला में रात का पारा 7.6, कुकुमसेरी में माइनस 4.3 डिग्री
हिमाचल प्रदेश में रात की ठंड बढ़ गई है। राज्य के नौ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, शिमला, मंडी, सोलन, बिलासपुर और ऊना में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। कुकुमसेरी में पारा माइनस 4.3 और केलांग में माइनस 2.1 डिग्री तक पहुंच गया। शिमला में न्यूनतम तापमान 7.6 और अधिकतम 20 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 24 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। एक अक्तूबर से 18 नवंबर तक सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश हुई है।

जम्मू-कश्मीर में लेह माइनस 8, शोपियां में माइनस 3.6 डिग्री
जम्मू-कश्मीर में रात का तापमान कई स्थानों पर शून्य से नीचे चला गया है। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री दर्ज किया गया। शोपियां में पारा माइनस 3.6, पहलगाम और लारनू में माइनस 2.8, पुलवामा में माइनस 2.3 और गुलमर्ग में माइनस 1.8 डिग्री रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 27 नवंबर तक प्रदेश में बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed