Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Nihangs slapped those who were stopping pilgrims from getting rooms.

अमृतसर: श्रद्धालुओं को कमरों के लिए रोकने वालों को निहंगों ने जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

Wed, 18 Nov 2026 11:19 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 18 Nov 2026 11:19 AM IST
सार

निहंग परमजीत सिंह अकाली ने कहा कि कुछ लोग रिश्तों का लिहाज किए बिना श्रद्धालुओं को रास्ते में रोक लेते हैं। अगर कोई महिला अपने भाई या बेटे के साथ जा रही हो, तब भी उससे कमरा लेने के बारे में पूछा जाता है।

विज्ञापन
Nihangs slapped those who were stopping pilgrims from getting rooms.
निहंगों ने लोगों से की मारपीट - फोटो : संवाद

विस्तार

श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए देश-विदेश से पहुंचने वाली संगत को गोल्डन टेंपल के आसपास कुछ लोगों की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि कुछ होटल और कमरों से जुड़े लोग रास्ते में ही श्रद्धालुओं को रोककर उन्हें कमरा लेने के लिए आवाजें लगाते हैं। इस गतिविधि के खिलाफ निहंगों ने एक बार फिर कार्रवाई की है। कुछ युवकों को रोककर थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


इंस्टाग्राम अकाउंट ऑफिशियल राजवीर सिंह अकाली पर अपलोड किए गए 54 सेकेंड के वीडियो में निहंग एक युवक को रास्ते में रोककर उससे पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं। युवक खुद का होटल होने की बात कहता है। इस पर निहंग उसे समझाते हैं कि कई बार मना करने के बावजूद वह श्रद्धालुओं को रास्ते में रोककर कमरों के बारे में पूछता है। इसके बाद युवक को थप्पड़ मारे जाते हैं। युवक के दोबारा सवाल करने पर निहंग फिर उसे थप्पड़ मारते हैं। वीडियो में दो अन्य युवकों के साथ भी मारपीट होती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


परिवार के साथ आने वाली महिलाओं को भी रोकने का आरोप
निहंग परमजीत सिंह अकाली ने कहा कि कुछ लोग रिश्तों का लिहाज किए बिना श्रद्धालुओं को रास्ते में रोक लेते हैं। अगर कोई महिला अपने भाई या बेटे के साथ जा रही हो, तब भी उससे कमरा लेने के बारे में पूछा जाता है। इससे बाहर से आने वाली संगत को परेशानी होती है और गुरुनगरी की छवि पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उन्होंने कहा कि गोल्डन टेंपल और श्री गुरु रामदास जी की नगरी में श्रद्धालु श्रद्धा के साथ आते हैं। 

ऐसे में रास्तों पर इस तरह की गतिविधियां उचित नहीं हैं। जिसे कमरे की जरूरत होगी, वह खुद होटल या सराय में जाकर कमरा ले सकता है। श्रद्धालुओं को जबरन रोककर परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौर हो कि करीब चार महीने पहले भी गोल्डन टेंपल के आसपास कमरों के लिए आवाजें लगाने वालों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। एक महिला ने वीडियो में कहा था कि यहां गरीब आदमी घूमने के लिए भी आए तो कमरे वाले उसे काफी परेशान करते हैं। उस समय भी निहंगों ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी। 


निहंग राजवीर सिंह अकाली ने कहा कि पहले भी समझाने और कार्रवाई करने के बावजूद कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को परेशान करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed