Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Seoni News ›   hotel siddharth police viral cctv video couples threatened monthly extortion allegations ti line attached

एमपी: 'गांजा रखकर फंसा देंगे',होटल में ठहरे कपल को धमकाते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, टीआई लाइन अटैच

Wed, 18 Nov 2026 08:49 AM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी Published by: सिवनी ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 08:49 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के सिवनी में होटल सिद्धार्थ का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वीडियो में पुलिसकर्मी होटल में मौजूद दिखाई दे रहे हैं। होटल संचालक संजय सनोडिया ने कोतवाली टीआई सतीश तिवारी, एसडीओपी चंचलेश मरकाम और ट्रैफिक निरीक्षक विजय तिवारी पर हर महीने 25-25 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है

विज्ञापन
hotel siddharth police viral cctv video couples threatened monthly extortion allegations ti line attached
होटल में ठहरे कपल्स को धमकाते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सिवनी में एक होटल में पुलिसकर्मियों की कथित दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी होटल में मौजूद कपल को धमकाते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। वीडियो में साफ तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘गांजा रखकर फंसा देंगे’। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं और लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन

होटल में कपल को धमकाने का आरोप, CCTV में कैद हुई घटना

मामला सिवनी के बाबरिया रोड स्थित होटल सिद्धार्थ का है। यह होटल डूंडासिवनी थाना क्षेत्र में आता है। वायरल CCTV फुटेज में कोतवाली टीआई सतीश तिवारी, एसडीओपी चंचलेश मरकाम और अन्य पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि 13 नवंबर को होटल में कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद बालिग कपल को डराया-धमकाया। इसी दौरान उन्हें बैग में गांजा रखकर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई।

विज्ञापन


वीडियो में साफ तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘गांजा रखकर फंसा देंगे’, जिससे पुलिस के इस डराने-धमकाने वाले रवैये पर आम जनता के बीच भारी गुस्सा है। वर्दी की आड़ में इस तरह की धमकियां देने का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जनता की रक्षा करने वाली पुलिस अगर खुद ही लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देगी, तो आम नागरिक कहां सुरक्षित महसूस करेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल संचालक ने लगाए वसूली के आरोप

होटल संचालक संजय सनोडिया ने पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि कोतवाली टीआई सतीश तिवारी, एसडीओपी चंचलेश मरकाम और ट्रैफिक इंचार्ज विजय तिवारी ने उनसे हर महीने 25-25 हजार रुपये देने की मांग की थी। संचालक का आरोप है कि टीआई और एसडीओपी को 10-10 हजार रुपये दिए भी गए थे। होटल के किरायेदार संचालक ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की थी। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और उसके तरीके पर सवाल खड़े हो रहे हैं। खासतौर पर कपल को कथित तौर पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दिए जाने से पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे हैं। फिलहाल वायरल फुटेज और लगाए गए आरोपों की जांच की स्थिति स्पष्ट नहीं है। मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष सामने आने और जांच के निष्कर्षों का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed