Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi meets Amit Shah and Nitin Naveen, detailed discussion on seat sharing with allies

यूपी: अमित शाह और नितिन नवीन से मिले सीएम योगी, सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर हुई विस्तृत चर्चा

Wed, 18 Nov 2026 07:56 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 18 Nov 2026 07:56 AM IST
सार

सीएम योगी मंगलवार शाम दिल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने नितिन नवीन के साथ अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार सहयोगियों के साथ टिकट वितरण पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
UP: CM Yogi meets Amit Shah and Nitin Naveen, detailed discussion on seat sharing with allies
अमित शाह से मिले सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मथुरा चिंतन शिविर के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम दिल्ली आकर भाजपा अध्यश्र नितिन नवीन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मथुरा में हुई बैठक हुए निर्णयों को अमल कराने पर शीर्ष नेताओं के साथ मंत्रणा की गई। सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद सीएम योगी पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के घर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में एनडीए के घटक दलों (राष्ट्रीय लोकदल ,सुभासपा व निषाद पार्टी, अपना दल सोनेलाल) के साथ चुनावी तालमेल, टिकट वितरण में जातीय समीकरण, सोशल मीडिया पर आक्रामक प्रचार रणनीति, व सपा पीडीए नैरेटिव की काट जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


शाह के साथ एसआईआर समेत कई मुद्दों पर चर्चा
बैठक के बाद नितिन नवीन, सीएम योगी और बीएल संतोष अमित शाह के आवास पर पहुंचे। वहां एक घंटे से ज्यादा चली बैठक में मथुरा चिंतन विर्मश से निकले मुद्दों को सामने रखा गया। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में एसआईआर के तहत कटे नामों से संभावित नुकसान को न्यूनतम करने आदि पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सरकार व पार्टी के काम को सामने रखते हुए चुनाव से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा की। पार्टी की रणनीति अखिलेश यादव के चुनावी मुहिम को नाकामयाब करने की है। मोदी व योगी सरकार के कामकाज को प्रभावी तरीके से जनता के बीच ले जाने के लिए नए अभियान शुरू करने की भी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी की रैलियों पर मंथन
सूत्रों ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी रैलियों को लेकर भी मंथन हुआ। प्रधानमंत्री 21 नवंबर को लखनऊ पहुंच रहे हैं। वह वहां पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षा समारोह में देशभर के 52 आल इंडिया टापर प्रशिक्षार्थियों को सम्मानित करेंगे। वैसे तो यह सरकारी कार्यक्रम है, लेकिन प्रधानमंत्री उस दौरे में पार्टी की उनकी चुनावी रणनीति पर भाजपा नेताओं के साथ अलग से चर्चा कर सकते हैं। दिसंबर से उनकी रैलियों की शुरूआत हो जाएगी। अमित शाह के दौरों को भी जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा। वह पार्टी के संगठन की दृष्टि से बने क्षेत्रीय प्रांतों का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed