{"_id":"6b079921127fe9fcec07bcef","slug":"jac-exam-form-last-date-november-26-headmasters-responsible-dhanbad-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: जैक परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि 26 नवंबर, लापरवाही पर प्रधानाध्यापक होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: जैक परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि 26 नवंबर, लापरवाही पर प्रधानाध्यापक होंगे जिम्मेदार
Thu, 26 Nov 2026 07:57 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 26 Nov 2026 07:57 AM IST
सार
जैक की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 के लिए बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि 26 नवंबर है। 27 नवंबर से चार दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरे जाएंगे। धनबाद डीईओ अभिषेक झा ने स्पष्ट किया है कि संस्थान की लापरवाही से छात्रों पर लेट फाइन लगा तो संबंधित प्रधानाध्यापक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
जैक परीक्षा फॉर्म की आज अंतिम तारीख
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 के लिए बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 नवंबर तय की गई है। धनबाद के जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने इस जिले के सभी कोटि के उच्च विद्यालयों, प्लस टू विद्यालयों और इंटर कॉलेजों के प्राचार्यों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि विद्यालय की ओर से देरी होने के कारण छात्रों पर विलंब शुल्क लगता है, तो इसके लिए संबंधित प्रधानाध्यापक पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।
बिना विलंब शुल्क आवेदन की समयसीमा
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने पत्र में झारखंड एकेडमिक काउंसिल की विज्ञप्ति का संदर्भ दिया है। इसके अनुसार, बिना किसी विलंब शुल्क के परीक्षा आवेदन प्रपत्र भरने और चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर है। इसके बाद 27 नवंबर से चार दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरा जा सकेगा। प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों को समयसीमा का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा है, ताकि सभी योग्य अभ्यर्थी समय पर अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकें।
ऑनलाइन प्रक्रिया में विलंब की शिकायतें
विभाग को विद्यालय और कॉलेज स्तर पर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों तथा अत्यधिक विलंब होने की निरंतर शिकायतें मिल रही थीं। इस संबंध में संबंधित कार्यालय को भी लगातार सूचित किया जा रहा था। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्राचार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर ही परीक्षा फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से संपन्न करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
लापरवाही पर प्रधानाध्यापकों की जवाबदेही
अधिकारी की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय में जमा कराए गए परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी के आधार पर 26 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन भरने का कार्य पूरा करना होगा। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विद्यार्थियों को विद्यालय या कॉलेज की किसी भी लापरवाही के कारण अतिरिक्त विलंब शुल्क न देना पड़े। यदि कोई छात्र अंतिम तिथि से पहले अपनी हार्ड कॉपी जमा कर देता है और संस्था की देरी से विलंब शुल्क की नौबत आती है, तो इसकी पूरी जवाबदेही संबंधित प्रधानाध्यापक की होगी।