{"_id":"6afd4f74af43fa2e180525ff","slug":"last-known-active-local-terrorist-in-the-valley-neutralized-amit-shah-commends-security-forces-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: 'लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर', अमित शाह ने जवानों को दी बधाई; बोले- बेहतर तालमेल का परिणाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जम्मू-कश्मीर: 'लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर', अमित शाह ने जवानों को दी बधाई; बोले- बेहतर तालमेल का परिणाम
Wed, 18 Nov 2026 12:40 PM IST
अमन मौर्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन मौर्या
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:40 PM IST
सार
कुलगाम में लश्कर के आखिरी ज्ञात सक्रिय स्थानीय आतंकी लतीफ भट के मारे जाने पर अमित शाह ने सुरक्षाबलों की सराहना की। उन्होंने इसे एजेंसियों के बेहतर तालमेल का नतीजा बताया। भाजपा नेता रविंदर रैना के मुताबिक, लतीफ ने आत्मसमर्पण नहीं किया और भागने की कोशिश में मारा गया।
विज्ञापन
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आखिरी ज्ञात सक्रिय स्थानीय आतंकवादी लतीफ भट के मारे जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि बुधवार तड़के चलाए गए अभियान में सुरक्षा बलों ने लतीफ भट को मार गिराया। वहीं, उसका एक आतंकी सहयोगी उमर निसार भी इससे एक दिन पहले कुलगाम में मारा गया था।
ये भी पढ़ें: 'बधाई हो साथियों': लश्कर कमांडर लतीफ भट के एनकाउंटर के बाद सीआरपीएफ प्रमुख का ट्वीट वायरल, कही ये बात
अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि इस पूरे अभियान को जम्मू-कश्मीर पुलिस (जेकेपी), भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और खुफिया एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से अंजाम दिया गया। गृह मंत्री ने कहा कि पूरे ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहद उच्च स्तर का तालमेल देखने को मिला। उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के बहादुर जवानों को सलाम करते हुए कहा कि देश उनके साहस को नमन करता है।
विज्ञापन
क्या बोले भाजपा नेता?
आतंकी लतीफ भट के मारे जाने के बाद भाजपा नेता रविंदर रैना ने कहा, 'हमारे जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के कुख्यात आतंकवादी लतीफ भट को मार गिराकर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है, जिस पर लाखों रुपये का इनाम था। सुरक्षा बलों ने उसे सरेंडर करने का पूरा मौका दिया, यहां तक कि उसके परिवार वालों को भी बुलाया, लेकिन वह एक मस्जिद के अंदर छिप गया। हमारी सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों ने मस्जिद का पूरा सम्मान बनाए रखा; इसकी दीवारों पर एक भी गोली नहीं लगी और उसे तभी मार गिराया गया जब उसने भागने की कोशिश की।'
ये भी पढ़ें: 26/11 आतंकी हमला मामला: तहव्वुर राणा को मिलेंगे एनआईए के दस्तावेज, दिल्ली की विशेष अदालत ने दी मंजूरी
बता दें के सुबह आतंकी लतीफ भट को सुरक्षाबलों ने बार-बार आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। सुबह सुरक्षा बलों ने आतंकी को वीडियो कॉल भी किया था। अफसरों ने आतंकी लतीफ से सरेंडर करने के लिए कहा था। सामने आए वीडियो में एक अधिकारी को भट से यह कहते हुए सुना गया, 'हम तुम्हारे साथ हैं।' हालांकि, उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया और कहा कि मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है। मैं बहुत खुश हूं। इसके बाद सुरक्षबलों की कार्रवाई में आतंकी मारा गया। इस ऑपरेशन के दौरान मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बता दें कि भट का साथी, उमर निसार डार, इससे पहले सोमवार को कुलगाम में हुई एक मुठभेड़ में मारा गया था। निसार और लतीफ 11 नवंबर को CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की एक चौकी पर हुए हमले में शामिल थे।