Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Doctors have not reached the Udaipur hospital even 16 days after the order.

Kullu News: आदेश के 16 दिन बाद भी उदयपुर अस्पताल नहीं पहुंचे डॉक्टर

Thu, 19 Nov 2026 05:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 19 Nov 2026 05:38 AM IST
विज्ञापन
Doctors have not reached the Udaipur hospital even 16 days after the order.
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। नागरिक अस्पताल उदयपुर में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए सरकार की ओर से जारी तबादला आदेश पर 16 दिन बाद भी अमल नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग ने 2 नवंबर को दो मेडिकल अधिकारियों का तबादला नागरिक अस्पताल उदयपुर के लिए किया था लेकिन अब तक दोनों में से कोई भी डॉक्टर यहां जॉइन नहीं कर पाया है। इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ. बलबीर सिंह, मेडिकल ऑफिसर, पीएचसी सैंज बगड़ा, जिला मंडी और डॉ. लोचन शर्मा, मेडिकल ऑफिसर, पीएचसी जवाहर नगर, जिला शिमला का तबादला नागरिक अस्पताल उदयपुर के लिए किया गया था।
विज्ञापन

आदेश में दोनों अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार संभालने और उचित माध्यम से जॉइनिंग रिपोर्ट विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए थे। इन तबादलों का उद्देश्य अस्पताल में रिक्त पदों को भरकर जनजातीय क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना था। हालांकि, डॉ. बलबीर सिंह ने अभी तक उदयपुर में कार्यभार नहीं संभाला है। वहीं, डॉ. लोचन शर्मा का पीजी के लिए चयन होने के चलते उनके भी यहां जॉइन करने को लेकर असमंजस बना हुआ है। घाटी में सर्दियों का मौसम शुरू होने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फबारी के कारण जिला मुख्यालय केलांग स्थित क्षेत्रीय अस्पताल और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू तक पहुंचना भी कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में नागरिक अस्पताल उदयपुर में डॉक्टरों की कमी स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि तबादला आदेश जारी होने के बाद उन्हें अस्पताल में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद जगी थी लेकिन निर्धारित निर्देशों के बावजूद तैनाती नहीं होने से उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि तबादला आदेश पर जल्द अमल करवाकर अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि सर्दियों के दौरान उन्हें स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी लाहौल-स्पीति डॉ. चमन लाल ठाकुर ने बताया कि उम्मीद है कि डॉ. बलबीर सिंह एक-दो दिन में नागरिक अस्पताल उदयपुर में जॉइन कर लेंगे। उनके कार्यभार संभालने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed