Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   72 posts for dentists are vacant in health institutions across the state.

Kangra News: प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थानों में दंत चिकित्सकों के 72 पद खाली

Thu, 19 Nov 2026 08:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
72 posts for dentists are vacant in health institutions across the state.
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में दंत चिकित्सकों के 72 पद रिक्त चल रहे हैं। प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और नागरिक अस्पतालों में दंत चिकित्सकों के कुल 295 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 223 पदों पर ही चिकित्सक तैनात हैं। वहीं, रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार ने कोई निश्चित समयसीमा नहीं बताई है।
विज्ञापन

विधायक केवल सिंह पठानिया ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को प्रश्न के माध्यम से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से प्रदेश में दंत चिकित्सकों के स्वीकृत, भरे और रिक्त पदों का संस्थानवार ब्योरा मांगा था।
विज्ञापन

इसके जवाब में विभाग ने बताया कि कुल 72 रिक्त पदों में से 49 पद ऐसे हैं, जिनके विरुद्ध दंत चिकित्सकों का एमडीएस और एसआर कोर्स के लिए चयन हुआ है। इसके अलावा कुछ चिकित्सक प्रदेश के भीतर और प्रदेश से बाहर प्रतिनियुक्ति पर हैं। ऐसे में वास्तविक रिक्त पदों की संख्या 23 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बिलासपुर में स्वास्थ्य संस्थानों में दंत चिकित्सकों के 2, चंबा में 14, कांगड़ा में तीन, कुल्लू में छह, किन्नौर में 10, लाहोल सपिति में 2, मंडी में 15, सोलन में एक, शिमला में 11, सिरमौर में 8, ऊना में 1 पद खाली चल रहा है।

विधायक ने सरकार से यह भी पूछा था कि क्या दंत चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने का विचार है और यदि हां तो कब तक इन्हें भरा जाएगा। इस पर सरकार ने जवाब दिया कि रिक्त पदों को भरना एक निरंतर प्रक्रिया है। हालांकि, सरकार की ओर से इन पदों को भरने के लिए कोई निश्चित समयसीमा निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed