Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ASI Pradeep, a security personnel for MP Deepender Hooda, has died after being shot in rohtak

रोहतक: सांसद दीपेंद्र हुड्डा के सुरक्षाकर्मी एएसआई प्रदीप की गोली लगने से मौत, मोखरा गांव का रहने वाला था मृतक

Thu, 19 Nov 2026 09:21 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 19 Nov 2026 09:21 AM IST
सार

थाना प्रभारी जसबीर ने बताया कि प्रदीप बुधवार को दिन में 10 बजे ड्यूटी के बाद घर आया था। पता चला है कि रात करीब नौ बजे परिजनों को अचानक घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

विज्ञापन
ASI Pradeep, a security personnel for MP Deepender Hooda, has died after being shot in rohtak
सांसद दीपेंद्र हुड्डा के पीएसओ प्रदीप कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस के लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के सुरक्षाकर्मी एएसआई प्रदीप कुमार (42) ने बुधवार रात अपने गांव मोखरा में गोली लगने से मौत हो गई। आशंका है कि प्रदीप ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की है।  रात 11 बजे बहुअकबरपुर थाना पुलिस को घटना की सूचना मिली। उनके शव फिलहाल रोहतक के निजी अस्पताल में रखा हुआ है, जहां से पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस ले जाया जाएगा। अभी परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।

विज्ञापन


मोखरा गांव निवासी प्रदीप कुमार दो बच्चों का पिता है। हरियाणा पुलिस में भर्ती होने के बाद 2006 से सांसद दीपेंद्र हुड्डा की सुरक्षा में तैनात रहा। बहुअकबरपुर थाना प्रभारी जसबीर ने बताया कि प्रदीप बुधवार को दिन में 10 बजे ड्यूटी के बाद घर आया था। पता चला है कि रात करीब नौ बजे परिजनों को अचानक घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जाकर देखा तो प्रदीप लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन



तुरंत उसे परिजन खेड़ी साध के नजदीक निजी अस्पताल में ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को रात 11 बजे घटना की सूचना मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों के बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना के पुख्ता कारणों का पता लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed