कॉल मी बे 2: रोमांस और रोमांच के बीच कैसे बढ़ेगी इस सीजन में बे की कहानी? जानें कब होगी रिलीज
- सीरीज ‘कॉल मी बे’ के दूसरे सीजन की घोषणा मेकर्स ने कर दी है।
- इस सीरीज में इस बार कहानी बे के दिल को चारों और घूम सकती है।
- सीरीज के पहले सीजन में अनन्या पांडे के किरदार बे को दर्शकों ने खूब सराहा था।
विस्तार
सीरीज ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन जल्द आने वाला है। इस बार भी बे दिल और दिमाग के बीच जंग लड़ती नजर आएगी। इस सीरीज के पहले सीजन को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। यह सीरीज 17 दिसंबर 2026 को ओटीटी पर रिलीज होगी।
क्या होगा ‘कॉल मी बे 2’ में खास?
पिछले सीजन में जहां बे जहां अकेले ही अपने जीवन में संघर्ष कर रही थी। वहीं अब दूसरे सीजन में लव ट्रायएंगल देखने को मिलेगा। इसके वजह से सीरीज खुद में सीरियस केमिस्ट्री और उलझी हुई भावनाएं लिए हुए है। सीरीज में नील और अगस्त्य दोनों का अपना अलग अंदाज है। अब बे किसे देगी अपना दिल इस पर यह सीजन बेस्ड हो सकता है।
‘कॉल मी बे 2’ की कास्ट
इस बार भी अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं श्रुति कमल हासन भी इस बार टैलेंट टीम में शामिल हुई हैं। इनके अलावा वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर भी पिछली बार की तरह अहम किरदारोंं में नजर आएंगे।
कौन हैं निर्माता- निर्देशक
‘कॉल मी बे 2’ को धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। वहीं सोमेन मिश्रा और कॉलिन डी'कुन्हा इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। इ को इशिता मोइत्रा ने बनाया है और उन्होंने समीना मोटलेकर, रोहित नायर और नित्तल चंदराना के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है। सीरीज का निर्देशन कॉलिन डी' कुन्हा ने किया है।
