Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Will Test Cricket Introduce the Free Hit Rule? MCC Signals Possible Change

नया नियम: क्या टेस्ट में भी गेंदबाज की नो-बॉल पर बल्लेबाज को मिलेगा फ्री-हिट का फायदा? एमसीसी ने कही ये बात

Mon, 23 Nov 2026 11:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 23 Nov 2026 11:16 AM IST
सार

सीमित ओवरों के क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाला एक नियम टेस्ट में भी दिखाई दे सकता है। एमसीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस पर चर्चा की पुष्टि की है। हालांकि, इसे लागू करने से पहले अभी कई सवाल बाकी हैं। क्रिकेट के एक दूसरे नियम में हुए बदलाव की कहानी भी दिलचस्प है।

विज्ञापन
Will Test Cricket Introduce the Free Hit Rule? MCC Signals Possible Change
नो बॉल पर नया नियम? - फोटो : ANI/Twitter

विस्तार

मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) टेस्ट क्रिकेट में भी फ्री-हिट का नियम लागू करने पर विचार कर सकता है। एमसीसी के क्रिकेट प्रमुख फ्रेजर स्टीवर्ट ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर चर्चा हुई है, लेकिन फिलहाल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में इसे लागू करने का कोई फैसला नहीं लिया गया है। अभी फ्री-हिट का नियम केवल सीमित ओवरों के क्रिकेट में लागू है।
विज्ञापन


टेस्ट में फ्री-हिट लागू करने पर एमसीसी की चर्चा
शारजाह में इंटरनेशनल लीग टी20 (आईएलटी20) के दौरान मीडिया से बातचीत में स्टीवर्ट ने कहा कि एमसीसी ने टेस्ट क्रिकेट में फ्री-हिट लागू करने की संभावना पर विचार किया है। हालांकि, अभी यह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट के नियमों का हिस्सा नहीं है। स्टीवर्ट ने कहा, ‘फिलहाल क्रिकेट के नियमों में फ्री-हिट शामिल नहीं है। यह एक ऐसी चीज है जिस पर हम विचार करेंगे। अभी यह केवल खेल संबंधी नियमों के रूप में मौजूद है। हमने इस पर चर्चा की है, लेकिन अभी हमने इसे क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में लागू नहीं किया है। हालांकि, क्या पता, शायद आगे चलकर हम वहां तक पहुंच जाएं।’ फ्री-हिट का नियम फिलहाल सीमित ओवरों के क्रिकेट में लागू है। इसके तहत गेंदबाज के नो-बॉल फेंकने पर बल्लेबाज को अगली गेंद पर कुछ खास तरीकों को छोड़कर आउट नहीं किया जा सकता। टेस्ट क्रिकेट में अभी इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन


कैच के बाद नए बल्लेबाज को ही खेलनी होती है अगली गेंद
स्टीवर्ट ने क्रिकेट के एक अन्य नियम में हुए बदलाव के पीछे की वजह भी बताई। इस नियम के अनुसार, अगर कोई बल्लेबाज कैच आउट होता है, तो अगली गेंद खेलने के लिए नए बल्लेबाज को ही आना होता है। ऐसा तब भी होगा, जब कैच पूरा होने से पहले दोनों बल्लेबाज आपस में अपनी जगह बदल चुके हों। इससे पहले बल्लेबाजों के एक-दूसरे को पार कर लेने पर नया बल्लेबाज स्ट्राइक पर नहीं आता था। स्टीवर्ट ने बताया कि वह लंबे समय से इस बदलाव को लागू करने के पक्ष में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'द हंड्रेड' के पहले सीजन में लागू हुआ था बदलाव
स्टीवर्ट के मुताबिक, इस नियम को लागू करने की चर्चा तब आगे बढ़ी, जब 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट के आयोजकों ने इसके पहले सीजन से पहले एमसीसी से संपर्क किया था। आयोजक टूर्नामेंट को कुछ अलग बनाने के लिए खेल के नियमों में नए बदलाव करना चाहते थे। स्टीवर्ट ने कहा, ‘यह एक ऐसा बदलाव था जिसे लेकर मैं बहुत उत्सुक था। मैं इसे एक नियम के रूप में लागू करने की कोशिश कर रहा था, क्योंकि पहले ऐसा नहीं होता था कि कैच पकड़े जाने के दौरान बल्लेबाजों के क्रॉस करने पर भी नया बल्लेबाज ही अगली गेंद खेले।’


उन्होंने बताया कि 2020 के आसपास 'द हंड्रेड' के पहले सीजन की तैयारी के दौरान आयोजकों ने एमसीसी से इस विषय पर चर्चा की थी। स्टीवर्ट ने कहा, ‘हमने उनके साथ इस नियम पर चर्चा की और उनके एक साथी की भी इस पर ऐसी ही राय थी। इसलिए, हमने इसे 'द हंड्रेड' के पहले साल में खेल की एक शर्त के तौर पर लागू किया।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed