{"_id":"6b03d86c16be263fa70c3efb","slug":"rishabh-pant-s-coach-devendra-sharma-reveals-how-he-boosted-his-confidence-before-new-zealand-test-century-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहसिक पारियों की याद ने पंत में भरा आत्मविश्वास: मिठाई बंटने के बीच कोच देवेंद्र को फोन कर पूछा- कैसा लगा सर","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
साहसिक पारियों की याद ने पंत में भरा आत्मविश्वास: मिठाई बंटने के बीच कोच देवेंद्र को फोन कर पूछा- कैसा लगा सर
सार
चोट से वापसी के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत के आत्मविश्वास के पीछे उनके कोच की अहम भूमिका रही। मैदान पर मिठाई बांटकर जश्न मनाने के बीच पंत ने अपने कोच को वीडियो कॉल किया और एक सवाल पूछा। इसके पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत का शतक
- फोटो : BCCI
विस्तार
जीसस और मैरी कॉलेज के मैदान पर रविवार की दोपहर उत्सव सा मौहाल था। सोनेट क्लब के कोच पूर्व रणजी क्रिकेटर देवेंद्र शर्मा मैदान पर अभ्यास के लिए आए क्रिकेटरों को मिठाई बांट रहे थे। आखिर क्लब के क्रिकेटर और उनके शिष्य ऋषभ पंत ने चोट से उबरने के बाद वापसी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जो जड़ दिया था। अभी क्लब के क्रिकेटर पंत भइया के गुणगान करते हुए मिठाई ही खा रहे थे कि कोच देवेंद्र के फोन पर एक वीडियो कॉल आती है। यह कॉल किसी और की नहीं बल्कि खुद पंत की थी। पंत का कोच से सवाल था, कैसा लगा सर? कोच का जवाब था बिल्कुल पंत की तरह खेले। बस ऐसी ही निरंतरता आगे भी बनाकर रखनी है और अपना विकेट नहीं फेंकना है। पंत भी कहते हैं कि सर, इसी प्रदर्शन को आगे भी बरकरार रखने की कोशिश होगी।
ईरानी कप में हुए थे चोटिल
अक्तूबर माह में ईरानी कप मैच के दौरान पंत की मांसपेशियों में खिचाव आ गया था और वह चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड ए के खिलाफ कोई मैच नहीं खेल पाए थे। इस दौरान उन्होंने बंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया। बावजूद इसके यह तय नहीं था कि पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेंगे या नहीं? इसी उहापोह के बीच न्यूजीलैंड रवानगी से ठीक पहले पंत ने अपने कोच देवेंद्र शर्मा से मुलाकात की। देवेंद्र बताते हैं कि वह जानते थे कि इस वक्त उनमें आत्मविश्वास भरने की जरूरत है। उन्होंने यही किया और पंत को उनकी साहसिक पारियों की याद दिलाई।
खेलने है अपना नैसर्गिक खेल
देवेंद्र ने पंत को 2021 में गाबा में खेली गई नाबाद 89 रन की ऐतिहासिक पारी, इंग्लैंड के खिलाफ 2025 के लीड्स टेस्ट में 134 और 118 रन की पारियां और 2025 में ही द. अफ्रीका ए के खिलाफ हेलमेट पर गेंद लगने के चलते रिटायर्ड होने के बाद खेली गई 65 रन की साहसिक पारी की याद दिलाई। उनसे यही कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन अपने प्रदर्शन को बरकरार रखना है और यही उन्हें आगे बचाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यूजीलैंड में पंत की तरह अपना नैसर्गिक खेल खेलना है और विकेट फेंकना नहीं है। देवेंद्र बताते हैं कि ऋषभ ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि वह समझदारी के साथ खेलेंगे। तभी पंत ने 128 रन की पारी खेलने के बाद कोच को वीडियो कॉल किया।
विज्ञापन
विश्वास था न्यूजीलैंड में खेलेंगे बड़ी पारी
देवेंद्र याद करते हैं कि जब वह सड़क दुर्घटना में चोटिल हुए थे और कॅरिअर दांव पर लग गया था तब पंत ने उनसे यही पूछा कि कोच साहब क्या वह आगे कभी खेल पाएंगे या नहीं। तब उन्होंने कहा था कि तुम योद्धा हो और योद्धा कभी हारते नहीं हैं, तुम जरूर खेलेगो। देवेंद्र बताते हैं कि उन्हें विश्वास था कि पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा करेंगे। वह इस देश के खिलाफ 99, 60 और 64 रन की पारियां पहले भी खेल चुके हैं। अगर वह थोड़ी देर विकेट पर खड़ा हो गया तो बड़ी पारी खेलेगा। पंत ने ऐसा ही किया। देवेंद्र कहते हैं कि उन्हें अपने शिष्य पर गर्व है। वह क्लब के बच्चों के लिए रोल मॉडल है।