Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Rishabh Pant’s Coach Devendra Sharma Reveals How He Boosted His Confidence Before New Zealand Test Century

साहसिक पारियों की याद ने पंत में भरा आत्मविश्वास: मिठाई बंटने के बीच कोच देवेंद्र को फोन कर पूछा- कैसा लगा सर

Mon, 23 Nov 2026 11:38 AM IST
Hemant Rastogi हेमंत रस्तोगी
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:38 AM IST
सार

चोट से वापसी के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत के आत्मविश्वास के पीछे उनके कोच की अहम भूमिका रही। मैदान पर मिठाई बांटकर जश्न मनाने के बीच पंत ने अपने कोच को वीडियो कॉल किया और एक सवाल पूछा। इसके पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है।

विज्ञापन
Rishabh Pant’s Coach Devendra Sharma Reveals How He Boosted His Confidence Before New Zealand Test Century
ऋषभ पंत का शतक - फोटो : BCCI

विस्तार

जीसस और मैरी कॉलेज के मैदान पर रविवार की दोपहर उत्सव सा मौहाल था। सोनेट क्लब के कोच पूर्व रणजी क्रिकेटर देवेंद्र शर्मा मैदान पर अभ्यास के लिए आए क्रिकेटरों को मिठाई बांट रहे थे। आखिर क्लब के क्रिकेटर और उनके शिष्य ऋषभ पंत ने चोट से उबरने के बाद वापसी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जो जड़ दिया था। अभी क्लब के क्रिकेटर पंत भइया के गुणगान करते हुए मिठाई ही खा रहे थे कि कोच देवेंद्र के फोन पर एक वीडियो कॉल आती है। यह कॉल किसी और की नहीं बल्कि खुद पंत की थी। पंत का कोच से सवाल था, कैसा लगा सर? कोच का जवाब था बिल्कुल पंत की तरह खेले। बस ऐसी ही निरंतरता आगे भी बनाकर रखनी है और अपना विकेट नहीं फेंकना है। पंत भी कहते हैं कि सर, इसी प्रदर्शन को आगे भी बरकरार रखने की कोशिश होगी।
विज्ञापन


ईरानी कप में हुए थे चोटिल
अक्तूबर माह में ईरानी कप मैच के दौरान पंत की मांसपेशियों में खिचाव आ गया था और वह चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड ए के खिलाफ कोई मैच नहीं खेल पाए थे। इस दौरान उन्होंने बंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया। बावजूद इसके यह तय नहीं था कि पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेलेंगे या नहीं? इसी उहापोह के बीच न्यूजीलैंड रवानगी से ठीक पहले पंत ने अपने कोच देवेंद्र शर्मा से मुलाकात की। देवेंद्र बताते हैं कि वह जानते थे कि इस वक्त उनमें आत्मविश्वास भरने की जरूरत है। उन्होंने यही किया और पंत को उनकी साहसिक पारियों की याद दिलाई।
विज्ञापन


खेलने है अपना नैसर्गिक खेल
देवेंद्र ने पंत को 2021 में गाबा में खेली गई नाबाद 89 रन की ऐतिहासिक पारी, इंग्लैंड के खिलाफ 2025 के लीड्स टेस्ट में 134 और 118 रन की पारियां और 2025 में ही द. अफ्रीका ए के खिलाफ हेलमेट पर गेंद लगने के चलते रिटायर्ड होने के बाद खेली गई 65 रन की साहसिक पारी की याद दिलाई। उनसे यही कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन अपने प्रदर्शन को बरकरार रखना है और यही उन्हें आगे बचाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यूजीलैंड में पंत की तरह अपना नैसर्गिक खेल खेलना है और विकेट फेंकना नहीं है। देवेंद्र बताते हैं कि ऋषभ ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि वह समझदारी के साथ खेलेंगे। तभी पंत ने 128 रन की पारी खेलने के बाद कोच को वीडियो कॉल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वास था न्यूजीलैंड में खेलेंगे बड़ी पारी
देवेंद्र याद करते हैं कि जब वह सड़क दुर्घटना में चोटिल हुए थे और कॅरिअर दांव पर लग गया था तब पंत ने उनसे यही पूछा कि कोच साहब क्या वह आगे कभी खेल पाएंगे या नहीं। तब उन्होंने कहा था कि तुम योद्धा हो और योद्धा कभी हारते नहीं हैं, तुम जरूर खेलेगो। देवेंद्र बताते हैं कि उन्हें विश्वास था कि पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा करेंगे। वह इस देश के खिलाफ 99, 60 और 64 रन की पारियां पहले भी खेल चुके हैं। अगर वह थोड़ी देर विकेट पर खड़ा हो गया तो बड़ी पारी खेलेगा। पंत ने ऐसा ही किया। देवेंद्र कहते हैं कि उन्हें अपने शिष्य पर गर्व है। वह क्लब के बच्चों के लिए रोल मॉडल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed