Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: Major breakthrough for police in Siwan; Arvind Bind, accused in several theft cases, arrested.

बिहार: सीवान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के कई मामलों का आरोपी अरविंद बिंद गिरफ्तार

Tue, 17 Nov 2026 04:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 17 Nov 2026 04:58 PM IST
सार

सीवान पुलिस ने छह वर्षों से फरार अंतरजिला चोर गिरोह के कथित सरगना अरविंद बिंद को गिरफ्तार किया है। माधोपुर गांव में संयुक्त छापेमारी के दौरान उसकी गिरफ्तारी हुई। आरोपी पर सीवान और सारण में चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Bihar: Major breakthrough for police in Siwan; Arvind Bind, accused in several theft cases, arrested.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान के महाराजगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छह वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे अंतरजिला चोर गिरोह के कथित सरगना अरविंद बिंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा स्थित माधोपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई में महाराजगंज और जीबी नगर थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया।
विज्ञापन


महाराजगंज थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर रामाशंकर शाह के अनुसार, महाराजगंज थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा विनोद कुमार सिंह के घर में 9 जनवरी 2020 को भीषण चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में अरविंद बिंद का नाम सामने आया था। घटना के बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन वह करीब छह वर्षों तक गिरफ्तारी से बचता रहा।
विज्ञापन


पढे़ं: श्रमजीवी एक्सप्रेस में अगले सात दिन तक कन्फर्म टिकट नहीं, कितनी है वेटिंग?
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से माधोपुर गांव का निवासी है। उसके खिलाफ सीवान के अलावा सारण जिले के विभिन्न थानों में चोरी की कई घटनाओं से संबंधित मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि उसके विरुद्ध दर्जनों मामले न्यायालय में लंबित हैं। उसे अंतरजिला चोर गिरोह का कथित सरगना बताया जा रहा है।


इस संबंध में महाराजगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर अंतरजिला चोर गिरोह के एक कथित सरगना को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से आवश्यक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

छह साल से फरार आरोपी की गिरफ्तारी को महाराजगंज और जीबी नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से पुराने चोरी के मामलों में भी आगे की जांच को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed