{"_id":"6b0038d43ed402c7840771ec","slug":"patna-passport-office-starts-apostille-document-verification-service-bihar-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: पटना पासपोर्ट कार्यालय में शुरू हुई दस्तावेज सत्यापन और एपोस्टिल सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: पटना पासपोर्ट कार्यालय में शुरू हुई दस्तावेज सत्यापन और एपोस्टिल सेवा
Fri, 20 Nov 2026 05:41 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:41 PM IST
सार
विदेश में पढ़ाई, नौकरी या कारोबार के लिए जाने वाले बिहार के लोगों को अब दस्तावेजों के प्रमाणीकरण के लिए दिल्ली या दूसरे बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना में ही दस्तावेज सत्यापन और एपोस्टिल सेवा शुरू कर दी गई है। इसके तहत शैक्षणिक, व्यक्तिगत और व्यावसायिक दस्तावेजों का प्रमाणीकरण कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
पासपोर्ट कार्यालय पटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विदेश जाने की योजना बना रहे बिहार के लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना ने अपने परिसर में ही दस्तावेज के सत्यापन और एपोस्टिल सेवा की शुरुआत कर दी है। इस कदम से उच्च शिक्षा, रोजगार और कारोबार के सिलसिले में विदेश जाने वाले विद्यार्थियों, पेशेवरों और व्यापारियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
अब तक जरूरी शैक्षणिक, व्यक्तिगत और व्यावसायिक प्रमाणपत्रों के प्रमाणीकरण के लिए बिहारवासियों को दिल्ली या अन्य बड़े शहरों के चक्कर काटने पड़ते थे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह संपूर्ण कार्य पटना स्थित कार्यालय से ही पूरा हो सकेगा।
प्रमाणीकरण के दायरे में कई दस्तावेज
इस सेवा की शुरुआत के साथ ही विभिन्न प्रकार के आधिकारिक कागजात का प्रमाणीकरण पटना में संभव हो गया है। इसमें डिग्री, डिप्लोमा और स्कूल प्रमाणपत्र जैसे शैक्षणिक दस्तावेज शामिल किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाणपत्र के साथ-साथ शपथ-पत्र और पावर ऑफ अटॉर्नी जैसे व्यक्तिगत दस्तावेज का सत्यापन भी यहीं से होगा। अंतरराष्ट्रीय व्यापार और आधिकारिक कामकाज से जुड़े वाणिज्यिक कागजात को भी इस सेवा के दायरे में रखा गया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन प्रक्रिया और सत्यापन प्रणाली
दस्तावेज के प्रमाणीकरण की पूरी प्रक्रिया इ-सनद पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पूरी होगी। आवेदकों को इस पोर्टल पर अपना आवेदन पत्र जमा करने के साथ निर्धारित शुल्क भी ऑनलाइन देना होगा। इसके बाद बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग अथवा संबंधित दस्तावेज जारीकर्ता प्राधिकरण की ओर से डिजिटल सत्यापन किया जाएगा। प्रक्रिया संपन्न होने पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना अंतिम मंजूरी देगा और दस्तावेज पर एपोस्टिल स्टिकर या सत्यापन की मुहर लगाकर उन्हें सीधे आवेदक तक पहुंचा दिया जाएगा।
देश की व्यवस्था के अनुसार प्रमाणीकरण
विदेश मंत्रालय दो प्रकार की सेवाएं प्रदान करता है, जिसमें पहली एपोस्टिल और दूसरी सामान्य सत्यापन है। जिन देशों में 5 अक्तूबर, 1961 के हेग कन्वेंशन के नियम लागू होते हैं, वहां के लिए एपोस्टिल सुविधा दी जाती है। जो देश इस कन्वेंशन में शामिल नहीं हैं, वहां सामान्य सत्यापन मान्य होता है। उदाहरण के तौर पर यदि कोई छात्र नेपाल में पढ़ाई करने जाना चाहता है, तो उसे सामान्य सत्यापन के लिए आवेदन करना होगा। नेपाल हेग कन्वेंशन का सदस्य नहीं है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रिजवी ने बताया कि इस नई सुविधा के शुरू होने से बिहार के निवासियों को अन्य राज्यों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल गई है।