{"_id":"6b0681e79a8f6788b40396ec","slug":"video-hundreds-of-workers-on-strike-in-sitapur-demanding-regularization-and-daily-wage-of-rs-600-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में विनियमितीकरण और 600 रुपये दैनिक मजदूरी की मांग, हड़ताल पर सैकड़ों श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में विनियमितीकरण और 600 रुपये दैनिक मजदूरी की मांग, हड़ताल पर सैकड़ों श्रमिक
सीतापुर में राजकीय पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्र नीलगांव के दैनिक मजदूरों ने बुधवार, 25 नवंबर 2026 से अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। करीब 170 दैनिक श्रमिकों के हड़ताल पर चले जाने से प्रक्षेत्र की व्यवस्थाओं पर असर पड़ने की आशंका है। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने मांगों के समर्थन में हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
श्रमिकों की पहली प्रमुख मांग है कि कृषि प्रक्षेत्र में 31 दिसंबर 2001 के बाद से कार्यरत सभी दैनिक कर्मचारियों का विनियमितीकरण किया जाए। या फिर उनका विभागीय समायोजन करते हुए विभाग के चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति दी जाए।
वहीं, दूसरी मांग दैनिक मजदूरी में बढ़ोतरी से जुड़ी है। श्रमिकों का कहना है कि वर्तमान में उन्हें महज 252 रुपये प्रतिदिन मजदूरी मिल रही है, जिसे बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन किया जाना चाहिए।
कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी दोनों मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष हरिशंकर, महामंत्री राकेश कुमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में दैनिक श्रमिक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।