{"_id":"6afff3ab80f2ecfe75016b5e","slug":"video-fire-breaks-out-in-grasslands-at-basal-solan-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन के बसाल में घासनियों में लगी आग, हजारों रुपये का घास जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन के बसाल में घासनियों में लगी आग, हजारों रुपये का घास जलकर राख
Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:45 PM IST
Link Copied
सर्दियों के दौरान प्रदेश में जगह-जगह आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। घरों और दुकानों के साथ-साथ जंगलों व घासनियों में भी आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। शहर के साथ लगते बसाल क्षेत्र में सड़क के समीप खाली पड़ी घासनियों में आग लग गई।
आग लगने से यहां हजारों रुपये का घास जलकर राख हो गया। इन दिनों क्षेत्र में घास काटने का काम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पशुओं के लिए सर्दियों के दौरान इस्तेमाल होने वाले घास को एकत्रित किया था, लेकिन आग की घटना से काफी नुकसान हुआ है।
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर आग लगी है, वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसे में आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है। सर्दियों में सूखी घास और वनस्पति के कारण आग तेजी से फैलने का खतरा बना रहता है।
आग की घटनाओं को देखते हुए लोगों को घासनियों, जंगलों और आसपास के क्षेत्रों में सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं से नुकसान को रोका जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।