Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
The board conducted a post-mortem on the body; the entire process was videographed, and an SIT will investigate the case.
{"_id":"6b0825ae288d01a52d0c27e6","slug":"video-the-board-conducted-a-post-mortem-on-the-body-the-entire-process-was-videographed-and-an-sit-will-investigate-the-case-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बोर्ड ने किया शव का पोस्टमार्टम, पूरी प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी, एसआईटी करेगी मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड ने किया शव का पोस्टमार्टम, पूरी प्रक्रिया की हुई वीडियोग्राफी, एसआईटी करेगी मामले की जांच
फतेहाबाद। शहर की अनाज मंडी में आढ़त का काम करने वाले श्याम सुंदर बाघला के इकलौते युवा बेटे रियल एस्टेट कारोबारी ईशान बाघला (26) निवासी मॉडल टाऊन के शव का तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने वीरवार सुबह पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। इससे पहले मामले की गंभीरता से जांच को लेकर परिजन एसपी के पास पहुंची। एसपी निकिता खट्टर ने डीएसपी जयसिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। अब मामले की जांच एसआईटी करेगी। इस मामले में बुधवार रात को तीन दोस्तों आरोपी अभिमन्यु, नितिन और हेमंत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। पोस्टमार्टम के बाद शहर के शिवपुरी में दाह संस्कार किया गया।
-
खिलाड़ी था ईशान
ईशान बॉस्केटबॉल का खिलाड़ी भी है। ईशान के नहर में गिरने के बाद बाहर न निकलने को लेकर बार-बार परिजनों को संदेह हो रहा है। परिवार का कहना है कि ईशान को तैरना आता था लेकिन वह बाहर नहीं निकल पाया। ऐसे में मौत संदेहजनक है। सबूत जुटाने के लिए बुधवार देर शाम को पुलिस टीम गांव बड़ोपल घटनास्थल पर पहुंची थी। आरोपी दोस्तों से भी पुलिस टीम अलग-अलग पूछताछ कर रही है।
-
पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार का कहना है कि मामले में एसआईटी गठित की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया गया है, जांच जारी है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।