Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura Highway Accident: Truck Collides With Car Four Feared Dead, Three Injured

मथुरा में भीषण हादसा: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार, चार लोगों की मौत; तीन की हालत गंभीर

Mon, 23 Nov 2026 09:30 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 23 Nov 2026 09:30 AM IST
सार

मथुरा के चौमुहां में सनसिटी के सामने दिल्ली-आगरा हाईवे पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। कार में सवार सात लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
 

विज्ञापन
Mathura Highway Accident: Truck Collides With Car Four Feared Dead, Three Injured
स्विफ्ट कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे पर सोमवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सनसिटी के सामने हाईवे किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पीछे से जा घुसी। कार में सात लोग सवार बताए गए, हालांकि हादसे में मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर पुलिस से पुष्टि की जा रही है।
विज्ञापन


हादसे में चार वर्षीय रुद्र, 10 वर्षीय कान्हा, 32 वर्षीय रूबी और 30 वर्षीय ज्योति की मौत हो गई। वहीं आशा, देवाशीष, गिरजा, पलक और गौरी घायल हो गए। घायलों में एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची जैत पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed