Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: शरीर में इस विटामिन की कमी से फेल हो जाता है ब्लड क्लॉटिंग सिस्टम, चोट लगने पर भी नहीं रुकता खून

Fri, 27 Nov 2026 08:12 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 27 Nov 2026 08:12 PM IST
सार

Vitamin K Deficiency: विटामिन-के शरीर में खून जमाने वाले प्रोटीन को सक्रिय करने में मदद करता है। इसकी गंभीर कमी से चोट लगने पर देर तक खून बह सकता है और शरीर पर नीले निशान पड़ सकते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां इसके अच्छे स्रोत हैं।

विज्ञापन
Vitamin K Deficiency and How It Affects Blood Clotting problem causes
ब्लीडिंग की समस्या - फोटो : Amarujala.com

चोट लगने या कटने पर खून बहना स्वाभाविक है, लेकिन कुछ देर बाद यह अपने आप रुक भी जाता है। क्या कभी आपके मन में ये सवाल आया कि आखिर ऐसा कैसे होता है? खून निकलना अपने आप कैसे बंद हो जाता है?



असल में शरीर में खून को जमाने की एक प्राकृतिक व्यवस्था होती है, जो चोट लगते ही सक्रिय हो जाती है। इसमें विटामिन-के की अहम भूमिका होती है। यह लिवर को ऐसे प्रोटीन बनाने में मदद करता है, जो खून का थक्का जमाकर ब्लीडिंग रोकते हैं। लेकिन अगर शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाए, तो छोटी-सी चोट भी परेशानी बढ़ा सकती है और घाव भरने में भी दिकक्त हो सकती है।

विटामिन-के की कमी और ब्लड क्लॉट न बन पाने के कारण बार-बार नाक से खून आने, मसूड़ों से ब्लीडिंग होने या बिना चोट के शरीर पर नीले निशान पड़ने जैसी दिक्कतें हो सकती है। अब सवाल ये है कि आखिर विटामिन-के की कमी क्यों होती है और क्या खानपान से इसकी पूर्ति कैसे की जा सकती है? आइए जानते हैं।

Trending Videos
Vitamin K Deficiency and How It Affects Blood Clotting problem causes
विटामिन के वाली चीजें - फोटो : Adobe Stock

विटामिन-के क्यों जरूरी है?

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि वैसे तो विटामिन-के की कमी होना बहुत दुर्लभ है हालांकि पाचन तंत्र की कुछ बीमारियों, पोषक तत्वों के अवशोषण में परेशानी और कुछ दवाओं के कारण विटामिन-के की कमी का जोखिम हो सकता है। 
 

  • हमारी डाइट में कई ऐसी चीजें हैं जिनके ये विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। डाइट में सुधार करके इस तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है।
Vitamin K Deficiency and How It Affects Blood Clotting problem causes
ब्लड क्लॉटिंग के लिए जरूरी है विटामिन-के - फोटो : Adobe Stock Images

विटामिन-के खून जमाने में कैसे मदद करता है?

विटामिन-के की मदद से लिवर में बनने वाले कई क्लॉटिंग फैक्टर सक्रिय होते हैं। चोट लगने पर प्लेटलेट्स और क्लॉटिंग फैक्टर मिलकर खून का थक्का बनाते हैं। विटामिन-के की कमी से यह प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। जिन लोगों में इसकी गंभीर कमी होती है उनमें खून जमने में ज्यादा समय लग सकता है। डाइट में गड़बड़ी के अलावा कुछ स्थितियां हैं जो इसका खतरा बढ़ाने वाली हो सकती हैं।
 

  •  सीलिएक डिजीज और अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसी आंतों की बीमारियां विटामिन-के को प्रभावित कर सकती है। 
  • लिवर और पाचन तंत्र से जुड़ी कुछ समस्याएं भी जोखिमों को बढ़ा देती हैं। 
  • बैरिएट्रिक सर्जरी के बाद पोषक तत्वों का अवशोषण  कम हो जाने से भी आपके लिए दिक्कतें बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vitamin K Deficiency and How It Affects Blood Clotting problem causes
डाइट में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

विटामिन-के की पूर्ति कैसे करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, खानपान में सुधार करके विटामिन-के की आसानी से पूर्ति की जा सकती है। पालक-मेथी, ब्रोकली और पत्तागोभी जैसी सब्जियां और साग विटामिन के के अच्छे स्रोत हैं। संतुलित डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करें।

अगर आपको पहले से सीलिएक डिजीज या आंतों की कोई बीमारी है तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। जो लोग ब्लड थिनर दवाएं लेते हैं उन्हें डाइट में विटामिन के की मात्रा अचानक बहुत ज्यादा घटानी या बढ़ानी नहीं चाहिए।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed