Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-top-news-krishnabag-temple-protest-jitu-patwari-cyber-fraud

इंदौर की बड़ी खबरें: मंदिर पर कार्रवाई रुकी, कृष्णबाग की लड़ाई में कूदे जीतू पटवारी, फूटी कोठी मंडी पर बवाल

Tue, 24 Nov 2026 05:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 24 Nov 2026 05:32 PM IST
सार

आज की प्रमुख खबरों में कृष्णबाग कॉलोनी में विरोध के बाद मंदिर हटाने की कार्रवाई पर रोक, प्रभावितों से जीतू पटवारी की मुलाकात, फूटी कोठी पर मंडी विवाद, साहित्यिक दशमी उत्सव और गूगल नंबर सर्च कर महिला से एक लाख की साइबर ठगी शामिल है।

विज्ञापन
indore-top-news-krishnabag-temple-protest-jitu-patwari-cyber-fraud
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

1. इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने के दौरान 42 मकान तोड़े गए, लेकिन रहवासियों और हिंदू संगठनों के भारी विरोध के बाद कालिका माता मंदिर हटाने की कार्रवाई फिलहाल रोक दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभी मंदिर नहीं हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ें: 600 जवान और 12 पोकलेन मशीनें भी नहीं हिला सकीं मंदिर की एक ईंट, भारी बवाल के बाद झुका प्रशासन
विज्ञापन


2. इंदौर के फूटी कोठी चौराहे पर सब्जी मंडी हटाने के बाद विक्रेताओं और रहवासियों में टकराव हो गया। नगर निगम की चेतावनी और ठेले जब्ती के बावजूद विक्रेता ब्रिज के नीचे मंडी लगाने पर अड़े हैं, जिसे कांग्रेस का समर्थन मिला और पुलिस ने स्थिति संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ेंः फूटी कोठी चौराहे पर मंडी को लेकर आमने-सामने आए विक्रेता और रहवासी, पुलिस ने संभाला मोर्चा


3. इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी में मकानों का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने रहवासियों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस उनकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी। 
पूरी खबर पढ़ेंः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी बोले- कृष्णबाग बस्ती की लड़ाई कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी

4. इंदौर के प्रीतमलाल दुआ सभागार में मातृभाषा डॉट कॉम की 10वीं वर्षगांठ पर दशमी उत्सव आयोजित हुआ, जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर और सत्यनारायण जटिया ने 4 पुस्तकों का लोकार्पण किया व साहित्यकारों को सम्मानित किया।
पूरी खबर पढ़ेंः हिंदी के महाकुंभ में उमड़ा साहित्यकारों का सैलाब, एक साथ 4 बड़ी किताबों का लोकार्पण

5. अस्पताल में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर नंबर सर्च करना भी एक महिला को भारी पड़ गया। ठग ने अस्पताल का कर्मचारी बनकर फर्जी लिंक भेजी और महिला के खाते से एक लाख रुपये उड़ा दिए।
पूरी खबर पढ़ेंः गूगल से अस्पताल का नंबर सर्च करना पड़ा मंहगा, मरीज से एक लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed