Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaishankar pays tribute to victims of 26/11 Mumbai terror attacks, reiterates commitment to combat terrorism

26/11 हमला: जयशंकर ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया; क्या कहा?

Thu, 26 Nov 2026 08:58 AM IST
निर्मल कांत एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 26 Nov 2026 08:58 AM IST
सार

 26/11 मुंबई आतंकी हमले के 18 साल पूरे होने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मृतकों और बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आतंकवाद के हर रूप को खत्म करने और दोषियों को सजा दिलाने का संकल्प दोहराया। आखिर उस हमले ने मुंबई कैसे दहल उठी थी? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
Jaishankar pays tribute to victims of 26/11 Mumbai terror attacks, reiterates commitment to combat terrorism
एस जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को 26/11 मुंबई आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रखने का संकल्प भी दोहराया। इस हमले को 18 साल हो गए हैं। इस मौके पर जयशंकर ने हमले में बलिदान देने वाले वीर जवानों को भी याद किया।
विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, '26/11 मुंबई आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद करता हूं। उन बहादुर सुरक्षाकर्मियों को सलाम करता हूं, जिन्होंने इस हमले में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। हम आतंकवाद के हर रूप और तरीके के खिलाफ लड़ने और इसमें शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी आतंकवाद के खिलाफ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति है।'
विज्ञापन


कैसे दहल उठी थी देश की आर्थिक राजधानी?
इस साल मुंबई आतंकी हमले के 18 साल पूरे हो रहे हैं। पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई की सड़कों पर तबाही मचाई थी। इस हमले को आमतौर पर 26/11 के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 आतंकियों के एक समूह ने मिलकर इन हमलों को अंजाम दिया था। इससे पूरे देश और दुनिया में दहशत फैल गई थी। आतंकी 26 नवंबर 2008 की रात समुद्र के रास्ते मुंबई पहुंचे थे। इसके बाद चार दिनों तक हमले जारी रहे। इस दौरान उन्होंने शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में 166 लोगों की हत्या कर दी। हमले में 300 लोग घायल भी हुए थे।

किन जगहों को बनाया था आतंकियों ने निशाना?
आतंकियों ने हमले के लिए जगहों का चुनाव बहुत सोच-समझकर किया था। उन्होंने पहले इन जगहों की रेकी की थी। उनका मकसद ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना था।

ये भी पढ़ें: मुंबई हमला: '18 साल हो गए, आज भी सो नहीं पाता', चश्मदीद ने सुनाई आपबीती; क्या हुआ था उस दिन?

आतंकियों ने ताज और ओबेरॉय होटल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, नरीमन हाउस स्थित यहूदी केंद्र, कामा अस्पताल, मेट्रो सिनेमा और लियोपोल्ड कैफे को निशाना बनाया था। इन जगहों पर बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक आते थे। साथ ही, मुंबई में काम करने वाले बहुत से लोग भी यहां पहुंचते थे।

18 साल बाद भी कैसे जिंदा हैं हमले के निशान?
इस दर्दनाक घटना के निशान आज भी लोगों को परेशान करते हैं। हमले को अपनी आंखों से देखने वाले लोग और अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवार आज भी उस दर्द को नहीं भूल पाए हैं।


लियोपोल्ड कैफे और नरीमन हाउस की दीवारों पर गोलियों के निशान आज भी मौजूद हैं। ये निशान उस हमले की याद दिलाते हैं। हमले में जान गंवाने वाले सहायक उपनिरीक्षक तुकाराम ओंबले की प्रतिमा भी उस बलिदान की याद दिलाती है। उन्होंने पाकिस्तान के एकमात्र जिंदा पकड़े गए आतंकी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब को पकड़ने के दौरान अपनी जान दे दी थी। दक्षिण मुंबई की सड़कें भी उस खौफनाक हमले की यादें संजोए हुए हैं।

कसाब को कब मिली थी फांसी?
लश्कर-ए-तैयबा के नौ आतंकियों को मार गिराया गया था। वहीं, कसाब को गिरफ्तार कर लिया गया था। मई 2010 में कसाब को मौत की सजा सुनाई गई थी। इसके दो साल बाद उसे पुणे की एक बेहद सुरक्षित जेल में फांसी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed